MP Krishi Yantra Subsidy Yojana : मध्य प्रदेश के किसान भाइयों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है, कि अगर वह अपनी कृषि कार्य के लिए कृषि यंत्र लेना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश सरकार उन कृषि यंत्रों पर लगभग 40% से 50% तक की सब्सिडी दे रही है। अर्थात आप लगभग आधे पैसों में अपने कृषि कार्यों के लिए कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। इस तरह आपको आधुनिक कृषि औजारों को खरीदने के लिए बहुत अधिक पैसे देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और सरकार की मध्य प्रदेश कृषि सब्सिडी योजना (MP Krishi Yantra Subsidy Yojana) का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े। आगे हमने योजना के लिए पात्रता अलग-अलग कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी और सब्सिडी के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान और सरल शब्दों में बताया है।

मध्य प्रदेश कृषि यंत्र सब्सिडी योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार के समान मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपने राज्य के किसान भाइयों के लिए मध्य प्रदेश कृषि सब्सिडी योजना की शुरुआत की है। इसे कृषि अनुदान योजना भी कहा जाता है। इस योजना के माध्यम से पात्र कृषकों को कृषि में आधुनिक यंत्र इस्तेमाल करने या उन्हें खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 40% से 50% की सब्सिडी दी जाएगी। अर्थात अब किसान अपने कृषि कार्यों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों को लगभग आदि कीमत पर खरीद सकेंगे अलग-अलग कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी भी अलग-अलग है और प्रत्येक कृषि यंत्र के लिए कुछ विशेष पात्रता मानदंड भी दिए गए हैं। पात्रता को जानने के लिए आप अगली हेडिंग को पढ़ सकते हैं।
MP Krishi Yantra Subsidy Yojana का उद्देश्य राज्य के किसानों को कृषि कार्यों में आधुनिक यंत्रों के प्रयोग को प्रोत्साहित करना और किसानो की आय को दुगना करना है। क्योंकि आधुनिक यंत्रों के प्रयोग से कृषि की उत्पादकता बढ़ती है और अधिक उत्पादन किसानो की आमदनी को भी बढ़ाएंगे इसी तथ्य को ध्यान में रखकर सरकार ट्रैक्टर, स्वचालित रीपर, स्प्रिंकलर, इलेक्ट्रिक पंप जैसे कई उपकरणों पर भारी भरकम सब्सिडी दे रही है। उपकरणों की पूरी लिस्ट हमने आर्टिकल के अंत में अलग से हेडिंग में दी है।
MP Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026: Overview
| योजना का नाम | MP Krishi Yantra Subsidy Yojana |
| योजना किसने शुरू किया | मध्य प्रदेश सरकार ने |
| वर्ष | 2026 |
| योजना का उद्देश्य | मध्य प्रदेश के किसानो को आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान करना। |
| सब्सिडी | 40 से 50% |
| लाभार्थी | मध्य प्रदेश के कृषक |
| पंजीकरण का तरीका | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://farmer.mpdage.org/Home/Index |
मध्य प्रदेश कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की विशेषताएं-
· MP Krishi Yantra Subsidy Yojana किसानों को कम कीमत पर उनकी पसंद के आधुनिक और महंगी कृषि यंत्रों को उपलब्ध कराती है।
· अलग-अलग कृषि यंत्रों पर अलग-अलग सब्सिडी को रखा गया है, जो कि सामान्यत 40% से लेकर 50% तक की होगी।
· अलग-अलग कृषि यंत्रों के लिए पात्रता मांडवी कुछ अलग-अलग रखें गए हैं।
· योजना में हैप्पी सीडर पर 8,6400 रुपए, स्मार्ट सीटर पर 90,200 रुपए तथा बेलर पर 66,0000 रुपए तक का अनुदान उपलब्ध कराया जाता है।
· इसमें प्रत्येक जिले में कुछ लक्षण वर्गों को भी प्राथमिकता दी जाएगी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आदि।
· आवेदन करते वक्त कोई भी यंत्र खरीदने से पहले किसानों को प्रत्येक उपकरण के लिए डीडी भी बनवाना होगा।
· इसके माध्यम से फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी।
· यह सरकार के किसने की आए दुगना करने के सपने को सरकार करेगी।
Read More:Bhavantar Yojana MP 2026 | भावान्तर भुगतान योजना पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन
कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए पात्रता –
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा-
1. कृषक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
2. किसी भी कृषि यंत्र को खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
3. आवेदक ने पहले किसी अन्य कृषि यंत्र अनुदान का लाभ न लिया हो।
4. अलग-अलग कृषि यंत्रों के लिए पात्रता संबंधी मानदंड भी अलग-अलग है, जिनको जानने के लिए यहां क्लिक करें किस यंत्र के लिए कितने रुपए का डिमांड ड्राफ्ट लगेगा।
Read More: CM Pratigya Yojana | बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025:
MP Krishi Yantra Subsidy Yojana: जरूरी दस्तावेज –
पंजीकरण होने के उपरांत आवेदक को 7 दिनों के अंदर कृषक द्वारा निम्न अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने होंगे जिसके आधार पर क्रय कर स्वीकृत आदेश जारी होगा तथा कृषक सामग्री को क्रय कर सकेंगे।
1. आधार कार्ड
2. बैंक पासबुक के प्रथम प्रश्न की कॉपी
3. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र( यह केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति कृषक ऑन के लिए है।)
4. बी-1 की प्रति
5. बिजली कनेक्शन का प्रमाण (सिंचाई उपकरणों की स्थिति में)
6. विशेष नियमों के अंतर्गत लगने वाले अन्य दस्तावेजों को जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मध्य प्रदेश कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में आवेदन कैसे करें?
MP Krishi Yantra Subsidy Yojana में सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदकों को पहले रजिस्ट्रेशन करके प्रोफाइल बनानी होगी। उसके बाद सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने तथा अनुदान के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया –
· आवेदक सबसे पहले योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
· अब आवेदक को मुख्य प्रष्ट पर दो विकल्प दिखेंगे अगर आपको कृषि यंत्र खरीदने हैं तो यहाँ क्लिक करें और यदि सिंचाई उपकरण खरीदने हैं तो यहाँ क्लिक करें।
· अब अप्लाई नाउ बटन पर क्लिक करें।
· अब आधार नंबर डालकर चेक बॉक्स पर टिक करके आधार सत्यापित करें पर क्लिक करें।
· अब रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को डालकर ओटीपी सत्यापित करें।
· अब कृषक अपनी निजी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी करें।
· पंजीकरण पूरा होने पर आपकी स्क्रीन पर आपका डैशबोर्ड आ जाएगा जिसके आधार पर अनुदान के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचेदी है ।
Read More: MP Board 12th Result Check:एमपी बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करे ?
MP Krishi Yantra Subsidy Yojana Apply Online-
· आवेदक की प्रोफाइल बन जाने के बाद अनुदान के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
· ऊपर दिए बटन अनुदान हेतु आवेदन पर क्लिक करें।
· अब आवेदक की निजी जानकारी और किसके लिए आवेदन करें लिस्ट खुल जाएगी।
· अब कृषक को अपनी डिमांड ड्राफ्ट की डिटेल दर्ज करनी है।
· अभी तक को अपने ट्रैक्टर की RC के अपलोड करनी होगी।
· सभी जानकारी को ठीक से दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
· अब कृषक का अनुदान के लिए आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।
डिमांड ड्राफ्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी –
डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री (देखने हेतु क्लिक करें) के नाम से बनवाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।
· कृषि यंत्र हैप्पी सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का डिमांड ड्राफ्ट (DD)।
· कृषि यंत्र सुपर सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का डिमांड ड्राफ्ट (DD)।
· कृषि यंत्र स्मार्ट सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का डिमांड ड्राफ्ट (DD)।
· कृषि यंत्र श्रेडर/मल्चर हेतु राशि रू. 5500/- का डिमांड ड्राफ्ट (DD)।
· कृषि यंत्र बेलर हेतु राशि रू. 15000/- का डिमांड ड्राफ्ट (DD)।
· कृषि यंत्र हे रेक / स्ट्रॉ रेक हेतु राशि रू. 5000/- का डिमांड ड्राफ्ट (DD)।
· कृषि यंत्र स्लेशर हेतु राशि रू. 2000/- का डिमांड ड्राफ्ट (DD)।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. मध्य प्रदेश में कृषि यंत्र की साइट कब खुलेगी?
यंत्रों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितम्बर 2025 तक है। तथा लॉटरी दिनांक 27 सितम्बर 2025 को सम्पादित की जाएगी ।
2. कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2025 क्या है?
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2026 मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात है जिसमें मध्य प्रदेश के किसानो को 40% से 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिसकी सहायता से आधुनिक कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। जिससे उनकी खेती में उपज की बढ़ोतरी होगी। ।
3. मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर पर सब्सिडी कितनी है?
मध्य प्रदेश में ई कृषि यंत्र योजना के तहत ट्रैक्टर पर 20 से 50% तक की सब्सिडी दी जा रही है ।
4. कृषि मशीनरी पर 80% सब्सिडी मिलती है क्या?
वहीं फार्म मशीनरी बैंक (Farm Machinery Bank) योजना के लिए 10 लाख रुपए लागत व कस्टम हायरिंग सेंटर (Custom Hiring Center) (इन-सीटू योजना) परियोजना जिसकी लागत 30 लाख रुपए निर्धारित की गई है, उस पर अधिकतम 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है।
Read More; PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2026:पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है?




Pingback: CM Pratigya Yojana | बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025: - study jobs hub
Pingback: PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2025:पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है? - study jobs hub
Pingback: DDA Group A, B, C Recruitment 2025: DDA ने Category Wise Vacancy नोटिफिकेशन हुआ जारी , रिक्तियों की जानकारी , परीक्षा तिथि , योग्यता और ऑ
Pingback: WBSSC Group C and D Recruitment 2025: Notification, Apply Online for 8,477 Vacancies,Eligibility Criteria,Important Dates, - study jobs hub