Dr Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Yojana 2026 | डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना: पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

Dr Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Yojana 2026 : मध्य प्रदेश के ऐसे लोग जो दूध उत्पादन या फिर डेयरी से संबंधित व्यवसाय में रुचि रखते हैं उन सभी लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के किसानों तथा डेयरी उत्पादकों के लिए व्यवसाय शुरू करने या अपने व्यवसाय में विस्तार करने के लिए 42 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही इस धनराशि पर 33% तक की सब्सिडी भी दी जाएगी।

यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और अपने लिए डेरी से संबंधित बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दिए जानकारी अंत तक पढ़े। आगे हमने डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना से मिलने वाले सभी लाभ, योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया, तथा योजना के लिए आवश्यक पात्रता से संबंधित सभी जानकारी को संक्षिप्त और सरल शब्दों में बताया है ताकि आपको पूरी जानकारी को समझने और आवेदन करने में कोई परेशानी ना हो।

Dr Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Yojana 2026 | डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना: पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

Read more: Sukanya Samriddhi Yojana 2026:सुकन्या समृद्धि योजना पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना क्या है ?

डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से राज्य के किसानों और पशुपालकों के लिए अपना खुद का डेयरी उद्योग शुरू करने और उसका विस्तार करने के लिए 36 से 42 लाख रूपए तक का लोन बहुत ही आसान किस्तों और कम ब्याज दर पर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह योजना सभी आवेदकों को 33 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी प्रदान करती है। ऐसे आवेदक जो वंचित वर्ग से आते हैं उनको 33% की सब्सिडी दी जाएगी, वहीं अन्य वर्ग के आवेदकों को 25% की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।

वैसे तो इस योजना की शुरुआत 14 अप्रैल 2025 को की गई थी लेकिन अब इसकी आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के सभी पात्र किसान और पशुपालक नीचे दी गई पोर्टल के माध्यम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना में आवेदन कर सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य परंपरागत व छोटे पैमाने के पशुपालन को संगठित रूप में बदलना बड़े डेयरी यूनिट या डेयरी फार्म स्थापित कर करके दूध उत्पादन को बढ़ाना और ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है।

कितने पशुओं के लिए मिलेगा यह लोन-

अब तक मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत एक मानक इकाई के रूप में 25 दुधारू पशुओं की एक डेयरी यूनिट स्थापित की जा सकेगी। सभी पात्र आवेदक अधिक से अधिक 8 यूनिट के लिए लोन हेतु आवेदन कर सकते हैं। अर्थात अधिकतम 200 पशुओं के लिए लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। योजना के तहत मिलने वाले अनुदान तथा कम ब्याज दर ने इसको अधिक आकर्षक बनाया है जिस कारण अधिक से अधिक युवा वर्ग के लोग इसका लाभ ले रहे हैं ।

Read More:Gas Connection Me Koun Sa Mobile Number Link Hai Kaise Pata Kare

Dr Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Yojana 2026: Overview

योजना का नाम Dr Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Yojana 2026
योजना किसने शुरू कियामध्य प्रदेश सरकार ने
वर्ष2026
योजना का उद्देश्यराज्य के डेयरी उद्योगों, दुग्ध उत्पादकों तथा किसानो और युवाओं के लिए अपना खुद का बिज़नस शुरू करने के लिए सब्सिडी युक्त लोन की सुविधा देना।
लोन की राशि36 से 42 लाख रुपए तक
सब्सिडी33% तक
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटdbaky.mp.gov.in

डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के लाभ तथा विशेषताएं-

1.       योजना के तहत डेयरी यूनिट लगाने के लिए आवेदक को 42 लाख रुपए तक का बैंक क्रेडिट उपलब्ध कराया जाता है।

2.     सभी लाभार्थियों को यूनिट के लागत के अनुसार अनुदान दिया जाएगा, जैसे कि अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति जैसे वंचित वर्गों के लिए अधिकतम 33% वही अन्य श्रेणियां के लिए 25% सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।

3.     पहले 3 वर्षों के लिए लाभार्थियों को कोई ब्याज नहीं देना होगा।

4.     एक यूनिट अधिक से अधिक 25 दुधारू पशुओं के लिए स्थापित की जाएगी लाभार्थी अपनी इच्छा अनुसार एक या अधिक से अधिक 8 यूनिट के लिए लोन प्राप्त कर सकता है।

5.     आवेदन करने वाले लाभार्थियों के पास प्रति यूनिट कम से कम 350 एकड़ कृषि भूमि होना अनिवार्य है।

6.     जो लोग पहले से दूध की सप्लाई करते हैं या फिर पहले से पशुपालन कर रहे हैं उनको प्राथमिकता दी जाएगी।

7.     लोन का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

8.     लाभार्थी अपनी रुचि के अनुसार शंकर गाय, देसी गाय, या किसी भी प्रजाति की भैंस का चयन कर सकता है।

9.     यदि पहले लिए गए लोन को चुकता कर दिया जाता है तो लाभार्थी दोबारा लोन लेने के लिए पात्र होगा।

10.   दो लोन के बीच में कम से कम 2 साल का अंतर होना अनिवार्य है ।

Note-

कुछ दिशा निर्देशों के अनुसार देरी यूनिट स्थापित करने के लिए आवेदकों के पास ट्रेनिंग सर्टिफिकेट या प्रशिक्षण होना अनिवार्य किया जा सकता है। क्योंकि पशु प्रबंधन, संक्रामक रोग नियंत्रण, और मार्केट स्ट्रेटजी जैसे विषयों पर गहरी समझ भी आवश्यक है वरना व्यवसाय में घाटा होने की संभावना बनी रहती है।

Read More:MP Board 12th Result Check:एमपी बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करे ?

योजना के लक्ष्य-

1.       दूध उत्पादन में वृद्धि कर स्थानीय मांग पूरी करना और दूध का मूल्य स्थिर करना।

2.     किसानों व बेरोज़गार युवाओं को डेयरी के माध्यम से व्यवस्थित आय स्रोत देना।

3.     दुग्ध उत्पादकता व पशु स्वास्थ्य में सुधार हेतु तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करना।

4.     सूक्ष्म, लघु व मध्यम डेयरी इकाइयों को बाजार, बैंक-लोन व सहकारिता से जोड़ना।

आवेदन के लिए पात्रता-

·       आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।

·       आवेदन करते समय आवेदक की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।

·       यह योजना सभी जाति वर्ग के पशुपालकों के लिए समान रूप से लागू है।

·       लाभार्थी के पास प्रत्येक यूनिट के लिए कम से कम 3.5 एकड़ कृषि भूमि का होना आवश्यक है।

·       यदि आप एक से अधिक यूनिट स्थापित करना चाहते हैं तो कृषि भूमि की आवश्यकता उसी हिसाब से बढ़ेगी।

·       यदि कृषि भूमि छोटी-छोटी और बिखरी हुई है तो कम से कम आधा एकड़ जमीन एक जगह पर होना आवश्यक है।

·       ऐसे सभी पशुपालक किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पहले से दुग्ध संघ के तहत दूध की आपूर्ति करते हैं या दूध की सप्लाई करते हैं या जिनकी यूनिट किसी दुग्ध संघ के रास्ते में पड़ती होगी।

·       आवेदक किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान में डिफाल्टर घोषित नहीं किया गया हो।

·       लाभार्थी के पास किसी अच्छे प्रतिष्ठित संस्थान या फिर संगठन से ट्रेनिंग सर्टिफिकेट अर्थात प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

·       यदि जमीन परिवार के किसी नजदीकी रिश्तेदार के नाम है तो उसकी सहमति पर भी योजना में आवेदन किया जा सकेगा ।

ऐसे लाभार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता – 

ऐसे आवेदक जो निम्नलिखित को पूरा करते हैं उनको लोन देने में प्राथमिकता दी जाएगी –

·       पहले से दूध सप्लाई करने वाले लाभार्थी

·       किसी दूध संघ से जुड़े पशुपालक

·       ऐसे पशुपालक जिनकी यूनिट किसी दुग्ध संघ के रास्ते में स्थापित है ।

Read More:Uttarakhand 10th Ka Result Kaise Dekhe:उत्तराखंड बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट, रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट कैसे देखें?

आवश्यक दस्तावेज

·       आधार कार्ड

·       पैन कार्ड

·       कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज या किराए की भूमि के अनुबंध की कॉपी

·       आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक

·       डेयरी परियोजना से संबंधित रिपोर्ट

·       जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

·       निवास प्रमाण पत्र

·       पासपोर्ट साइज फोटो

·       मोबाइल नंबर

Read more: Bhavantar Yojana MP 2026 | भावान्तर भुगतान योजना पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। सरकार ने इसके लिए एक अलग से पोर्टल को लांच किया है। हालांकि पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है इसीलिए अधिकारियों के अनुसार यदि आवेदन करने में कोई परेशानी हो रही हो तो आपको अपने ब्लॉक के पशुपालन अधिकारी या पशु चिकित्सा अधिकारी या फिर पशुपालन एवं डेयरी विभाग कार्यालय में संपर्क करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है ।

Dr Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Yojana Apply Online / ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

1.       ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2.     अब होम पेज पर दाएं तरफ Sign In तथा Sign Up के दो बटन दिए होंगे।

3.     अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको Sign Up पर क्लिक करना है।

4.     अगले स्टेप में आपको अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करके OTP के माध्यम से वेरीफिकेशन करना है।

5.     इसके बाद एक छोटा सा फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी है तथा पासवर्ड को बना लेना है।

6.     सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।  

7.     क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर तथा जी-मेल आईडी पर वेरिफिकेशन कोड प्राप्त होगा जिसे दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

8.     वेरिफिकेशन पूरा होते ही आप रजिस्टर हो जाएंगे और आपका मोबाइल नंबर ही आपका यूजर नेम होगा।

9.     अब इस यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में दोबारा से होम पेज पर जाकर Sign In करें।

10.   इसके बाद यदि आप लोन के पात्र पाए जाएंगे तो एक नोटिफिकेशन प्राप्त हो जाएगा।

11.     अब अगले स्टेप में आपको अपनी अन्य जानकारी, बैंक से संबंधित जानकारी, आदि को दर्ज करना है।

12.   इसके बाद प्रशिक्षण अर्थात ट्रेनिंग से संबंधित जानकारी को दर्ज करें और Next पर क्लिक कर दें।

13.   मांगे जाने पर सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट कर दें।

14.   इस तरह यह प्रक्रिया लगभग तीन से चार चरणों में पूरी होगी।

15.   आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और जांच के पश्चात ही यह तय किया जाएगा कि कौन सी बैंक लोन उपलब्ध कराएगी। क्योंकि सरकार ने कुछ चुनी हुई बैंकों के माध्यम से लोन की सुविधा का प्रावधान किया है ।

Read More: UP Board 12th Result Check:उत्तर प्रदेश 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करे ?

पोर्टल में LOGIN या SIGN IN कैसे करें –

1.   सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।  

2. आप दाहिनी तरफ ऊपर की ओर Sign In का बटन दिया गया होगा।

3. अब आपको इसी Sign In के बटन पर क्लिक करना है।  

4. क्लिक करते ही एक नोटिफिकेशन बॉक्स में यूजर नेम और पासवर्ड मांगा जाएगा।  

5. रजिस्ट्रेशन के वक्त बनाए गए यूजरनेम और पासवर्ड को दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।  

6. सभी जानकारी दर्ज करके Sign In या LOGIN पर क्लिक कर दें।  

7.     इस तरह आप पोर्टल में लॉगिन हो जाएंगे और आप अपना डैशबोर्ड आसानी से देख पाएंगे ।

Note- कई बार ऐसा हो सकता है कि आपको आवेदन करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़े। क्योंकि सरवर में समय-समय पर परेशानियां होने लगते हैं। लेकिन इससे निराश नहीं होना है, आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी या फिर पशुपालन और डेयरी विभाग में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

मिलने वाले लोन के चरण तथा अवधि-

यह लोन लाभार्थियों को तीन चरणों में उपलब्ध कराया जाएगा –

  • प्रथम और दूसरे चरण में 8-8 पशुओं के लिए लोन दिया जाएगा।   
  • तीसरे चरण में 9 पशुओं के लिए लोन दिया जाएगा।  
  • इस संपूर्ण लोन की अवधि 7 साल निर्धारित की गई है जिसमें से शुरुआती 3 साल किसी भी तरह का ब्याज नहीं देना होगा अर्थात 3 साल तक लोन ब्याज मुक्त रहेगा ।

डेरी उद्योग को शुरू करने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान – 

·   आपको अपने स्थानीय जलवायु तथा जानवरों के खान-पान के हिसाब से पशुओं की नसों का चयन करना होगा, जैसे साहिवाल, गिरी या फिर अधिक उत्पादन वाले हाइब्रिड पशु।

·   पशुपालन में सबसे मुख्य भूमिका रोग नियंत्रण तथा पोषण और चारे का प्रबंधन की होती है। इसीलिए समय-समय पर वैक्सीनेशन और पशु चिकित्सा जांच से संबंधित मैनेजमेंट का ध्यान रखें। इसके अलावा संतुलित पोषण के लिए सुख और हरे चारे में खनिज तथा विटामिन सप्लीमेंट का संतुलन आवश्यक है।

·   अधिक मुनाफा तभी कमाया जा सकता है जब आपको बाजार की अच्छी समझ और दुग्ध संघ के साथ एक अच्छा संबंध हो। इसीलिए जरूरी है कि दूध की बिक्री के लिए अपने आसपास के दुग्ध संघ या कलेक्टर या कूलर पॉइंट से अच्छा संबंध बनाए रखें। इसीलिए इस योजना में उन डेरी उत्पादकों को प्राथमिकता दी जा रही है जो दूध संघों से जुड़े हैं या फिर जिनकी यूनिट दुग्ध संघ के आसपास है ।

Read More:Gas Cylinder Online Booking Kaise Kare :गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.      डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना क्या है?

यह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक ऋण सहायता योजना है जिसमें डेरी उद्योग के लिए 42 लाख रूपए तक का लोन तथा 33% तक की सब्सिडी दी जाएगी ।

2.     मैं अंबेडकर कामधेनु योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करूं?

ऑनलाइन आवेदन के लिए लाभार्थियों को पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया आर्टिकल में दी गई है ।

3.    डॉ आंबेडकर कामधेनु योजना का फॉर्म कैसे भरें?

इसका फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से या फिर अपने ब्लॉक के पशुपालन और डेयरी विभाग में जाकर भरा जा सकता है ।

4.    डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना में कितने पशुओं के लिए लोन लिया जा सकता है?

इसमें कम से कम 25 पशु तथा अधिक से अधिक 200 पशुओं के लिए लोन लिया जा सकता है ।

5.    डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

इसमें प्रारंभ की तीन वर्षों तक लाभार्थियों को कोई ब्याज नहीं देना होगा, वही इसके अलावा लाभार्थियों के लिए अधिकतम 33% तक का अनुदान या सब्सिडी दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

4 thoughts on “Dr Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Yojana 2026 | डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना: पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन”

  1. Pingback: KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025,: Apply Online for 14967 Vacancies - study jobs hub

  2. Pingback: KVS and NVS Recruitment 2025,: Exam Pattern, Syllabus, Exam Date, Previous Year Cut Off - study jobs hub

  3. Pingback: Aarohan Scholarship Programe 2025 | आरोहण छात्रवृत्ति कार्यक्रम: पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन - study jobs hub

  4. Pingback: UP Samuhik Vivah Yojana 2025 | यूपी सामूहिक विवाह योजना: पात्रता, मिलने वाली धनराशी तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया - study jobs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top