Bhavantar Yojana MP 2025 | भावान्तर भुगतान योजना पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

Bhavantar Yojana MP 2025 : मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना की शुरुआत की है, इसका नाम है भावांतर भुगतान योजना 2025,  जिसे Bhavantar Yojana MP 2025 भी कहा जा रहा है। यह योजना किसानों द्वारा फसल बेचने पर होने वाले घाटे को पूरा करेगी। अर्थात यदि आप किसी कारण बस न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर अपनी फसल को बेच देते हैं तो सरकार उसे घाटे को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

अगर आप मध्य प्रदेश के कृषक है और भावांतर भुगतान योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े। आगे हमने योजना के तहत मिलने वाले लाभ, रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया तथा अन्य सभी जरूरी विषयों को संक्षिप्त और सरल भाषा में बताया है

Bhavantar Yojana MP 2025 | भावान्तर भुगतान योजना : पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन
———————Bhavantar Yojana MP 2025 | भावान्तर भुगतान योजना

Read More: CM Pratigya Yojana | बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025

भावान्तर भुगतान योजना क्या है ?

Bhavantar Bhugtan Yojana MP 2025 या Bhavantar Yojana MP 2025 की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ प्रदान करने के लिए की है। इस योजना के माध्यम से किसानों को वह धनराशि प्रदान की जाएगी जो उनकी फसल के लिए उचित मूल्य निर्धारण करती है। अर्थात यदि किसान अपनी फसल को MSP से कम दामों में बेचता है तो उसे दाम को पूरा करने के लिए सरकार अपनी तरफ से धनराशि प्रदान करेगी। लेकिन यहां ध्यान रखने वाली बात यह है इस योजना का लाभ मंडी में फसल बेचने पहुंचने वाले मध्य प्रदेश के सभी पंजीकृत किसानों को ही दिया जाएगा।

भावांतर योजना एमपी का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल बेचने पर होने वाले नुकसान को पाटने और उनकी फसलों का उचित मूल्य प्रदान करना है। जो किसान मंडी भाव पर अपनी फसल नहीं बेच पाते हैं तो सरकार MSP की पूरी राशि के अंतर को बराबर करने के लिए यह धनराशि प्रदान करती है। ताकि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सके। यहां यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अभी यह योजना केवल सोयाबीन की फसल के लिए लागू की गई है

Bhavantar Yojana MP 2025: Overview

योजना का नाम Bhavantar BhugtanYojana MP 2025
योजना किसने शुरू कियामध्य प्रदेश सरकार ने
वर्ष2025
योजना का उद्देश्यकिसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य प्रदान करना। ।
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mpeuparjan.nic.in/

भावांतर योजना एमपी के लाभ तथा विशेषताएं

1.       सरकार किसानों को सोयाबीन के लिए निर्धारित MSP अर्थात 5328 रुपए प्रति कुंतल से कम मूल्य पर बेचे पर अतिरिक्त लाभ प्रदान करेगी।

2.     योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अक्टूबर से शुरू किए गए हैं और मैं 17 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।  

3.     सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी ऑनलाइन केन्द्रों, ग्राम समिति या फिर मंडी को भी आवेदन के लिए अधिकृत किया है। जानकारी लेने पर यहां से भी आवेदन किया जा सकेंगे।

4.     Bhavantar Yojana MP के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद लगभग 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक भावांतर की राशि का भुगतान किया जा सकता है।  

5.     अभी तक इस पोर्टल पर लगभग 61970 किसानों ने रजिस्ट्रेशन किया है।  

6.     सरकार अब तक धन और गेहूं का उचित मूल्य दिलवा चुकी है और अब इसे सोयाबीन के लिए लागू किया जा रहा है।

किन स्थितियों में मिलेगा लाभ-

सरकार ने इस योजना के लाभ के लिए दो विशेष परिस्थितियाँ तय की हैं-

1.       पहली स्थिति में, यदि मंडी में फसल का मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम लेकिन राज्य सरकार द्वारा तय किए गए मॉडल रेट से अधिक है, तो किसानों को MSP और वास्तविक मूल्य के बीच का अंतर भुगतान किया जाएगा।

2.     दूसरी स्थिति में, अगर मंडी का रेट मॉडल रेट से भी नीचे चला जाता है, तो किसानों को MSP और मॉडल रेट के बीच का पूरा अंतर सरकार की ओर से दिया जाएगा।।

भावांतर भुगतान योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

·       किसान को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।  

·       मंडी से पंजीकृत सभी किसान ही योजना मैं आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

·       किसानों ने फसल का विग्रह न्यूनतम समर्थन मूल्य या सरकार द्वारा निर्धारित मॉडल रेट से कम पर किया हो।

भावांतर भुगतान योजना जरूरी दस्तावेज

·       आधार कार्ड

·       बैंक पासबुक

·       खेती से जुड़े दस्तावेज

·       मंडी भाव पर बेची गई फसल की कोई रसीद

Read More: DDA Group A, B, C Recruitment 2025: DDA ने Category Wise Vacancy नोटिफिकेशन हुआ जारी , रिक्तियों की जानकारी , परीक्षा तिथि , योग्यता और ऑनलाइन आवेदन

Bhavantar Yojana MP 2025 Registration / रजिस्ट्रेशन कैसे करें? –

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

1.       Bhavantar Yojana MP 2025 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र किसानों को सबसे पहले मध्य प्रदेश के एमपी उपार्जन पोर्टल पर जाना होगा।  

2.     पोर्टल के होम पेज पर रबी और खरीफ फसलों के वित्तीय वर्ष से संबंधित एक लिस्ट आ जाएगी।  

3.     यहां आपको पंजीकरण के लिए एक विशिष्ट सत्र जैसे खरीफ या रबी और संबंधित वर्ष का चयन करते हुए उस पर क्लिक करना है।  

4.     अगले पेज पर किसान पंजीयन पर क्लिक करें।  

5.     क्लिक करते ही एक नया पेज आ जाएगा जिसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी।  

6.     फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करके आगे बढ़े।  

7.     यह ध्यान रखें की मोबाइल नंबर वही दर्ज करें जो आधार कार्ड से लिंक हो, वहीं आधार कार्ड से लिंक ही बैंक खाते का विवरण दर्ज करना है क्योंकि इसी खाते में धनराशि भेजी जाएगी।  

8.     अब अगले पेज पर आपको अपनी कृषि भूमि से संबंधित कुछ जानकारी दर्ज करनी है, जैसे खसरा नंबर या अन्य राजस्व रिकॉर्ड।  

9.     सभी जानकारी ध्यान से दर्ज करने के पश्चात अंत में फाइनल सबमिट कर दें ।

10.   फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार यह जरूर चेक करने की आपने मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज की है या नहीं, और सभी दस्तावेजों को सही से अपलोड किया है या नहीं।

मध्य प्रदेश में सोयाबीन फसल उपार्जन हेतु पंजीकृत किसानों की जिलेवार सूची-

क्रमांकजिले का नामपंजीकृत किसानों की संख्या
1इंदौर12,207
2शाजापुर11,731
3उज्जैन8,221
4राजगढ़5,468
5आगर मालवा3,540
6देवास2,894
7सीहोर2,331
8विदिशा2,207
9बड़वानी1,543
10हरदा1,318
11रतलाम1,241
12खरगोन1,207
13मंदसौर999
14दमोह992
15धार899
16रायसेन801
17सागर799
18बैतूल748
19नीमच461
20गुना421
21खंडवा368
22नरसिंहपुर319
23अशोकनगर269
24झाबुआ215
25छिंदवाड़ा199
26नर्मदापुरम132
27भोपाल102
28बुरहानपुर75
29शिवपुरी49
30उमरिया44
31अनूपपुर41
32छतरपुर27
33ग्वालियर22
34श्योपुर20
35बालाघाट17
36अलीराजपुर16

विशेष जानकारी

  • उपरोक्त जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी पंजीयन कार्य लगातार जारी है।
  • सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान को सोयाबीन उपार्जन योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो।
  • इस प्रक्रिया के माध्यम से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है।

Read More: PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2025:पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है?

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.      भावांतर योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के किसानों को MSP से कम मूल्य पर फसल बेचने पर होने वाले नुकसान को पूरा करने के लिए इस योजना को शुरू किया है। जिसे फिलहाल सोयाबीन की फसल के लिए लागू किया गया है।

2.     भावांतर योजना के लिए पंजीकरण कैसे करें?

इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मध्य प्रदेश के ई उपार्जन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। आप इसमें स्वयं या कियोस्क सेंटर या जनसेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

3.    भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि क्या है?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2025 तक किसान इसमें रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

4.    भावांतर योजना का पैसा कब मिलेगा?

संभवत 28 अक्टूबर 2025 से लेकर 25 जनवरी 2026 तक भावांतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now