Sukanya Samriddhi Yojana 2025:सुकन्या समृद्धि योजना पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

Sukanya Samriddhi Yojana 2025: अगर आप छोटी-छोटी बचत योजनाओं में रूचि रखते हैं और अपनी छोटी बच्ची के नाम पर ₹250 की शुरुआत जैसी छोटी निवेश को एक बड़ी रकम में बदलना चाहते हैं तो भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है। यह योजना आम लोगों को ₹250 सालाना निवेश का अवसर देने के साथ-साथ अधिक से अधिक 150000 रुपए प्रति वर्ष का निवेश का मौका देती है।

अगर आप भी सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके अपनी बच्ची का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े। आगे हमने इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया, योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ, Sukanya Samriddhi Yojana Deposit, Sukanya Samriddhi Yojana Calculator तथा निवेश करने के विकल्प आदि को सरल तथा संक्षिप्त तरह से बताया है।

Sukanya Samriddhi Yojana 2025:सुकन्या समृद्धि योजना पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन
———–Sukanya Samriddhi Yojana 2025:सुकन्या समृद्धि योजना

Read more; Bhavantar Yojana MP 2025 | भावान्तर भुगतान योजना पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ?

सुकन्या समृद्धि योजना भारत की सूक्ष्म बचत योजना है। यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का एक हिस्सा है और 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के माता-पिता इस योजना के तहत वेलकम का अकाउंट खोल सकते हैं। अकाउंट बैंक और पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है और अकाउंट को 21 वर्ष तक या 18 वर्ष की आयु के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है।

इस योजना के माध्यम से परिजन या बच्ची की माता-पिता बच्ची के नाम पर पोस्ट ऑफिस में निवेश खाता खोल सकेंगे जिसमें कम से कम 250 रुपए प्रतिवर्ष से लेकर अधिकतम 150000 रुपए का निवेश किया जा सकेगा। बच्ची की उम्र 18 वर्ष या फिर शादी की उम्र तक आपको एक बड़ी रकम प्राप्त होगी, जिसका विवरण नीचे टेबल में दिया है।

इसके अलावा कर से छूट भी मिलती है और यदि प्रतिवर्ष किस्त टूट गई है तो ₹50 के जुर्माने  के साथ इसे पुनर्जीवित भी किया जा सकेगा। वर्तमान में इस योजना के तहत लाभार्थियों को 8.2% प्रतिवर्ष ब्याज दर दिया जा रहा है। इसके सभी लाभ तथा योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया का पूरा विवरण नीचे दिया गया है।

सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएं

1.       वर्तमान में ब्याज दर 8.2% प्रतिवर्ष  है। (वित्तीय वर्ष 2024 25 की तीसरी तिमाही के लिए)

2.     खाता खोलने की तारीख से 15 वर्ष तक नियमित निवेश आवश्यक है।

3.     इसकी मैच्योरिटी की अवधि बालिका के 21 वर्ष की आयु या 18 वर्ष की आयु के बाद विवाह तक सीमित है।

4.     इस योजना को कम से कम ₹250  प्रति वर्ष से शुरू किया जा सकता है।

5.     एक वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा करने की अनुमति है।

6.     इस योजना का लाभ 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के माता-पिता ले सकेंगे।

Read More: PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2025:पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है?

Mahila Rojgar Yojana Payment List: Overview

योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
योजना किसने शुरू कियाकेंद्र सरकार
वर्ष2021
योजना का उद्देश्ययह योजना खास तौर पर बालिकाओं की शिक्षा और विवाह जैसे महत्वपूर्ण खर्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है इसमें माता-पिता को प्रोत्साहित किया जाता है ।
आवेदन का तरीकाआवेदन ऑफलाइन नजदीक बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस शाखा से।
न्यूनतम क़िस्त250 प्रतिवर्ष
अधिकतम क़िस्त१ लाख 50 हजार प्रतिवर्ष
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.india.gov.in/sukanya-samriddhi-yojna

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ-

1.       खाताधारक अपनी बालिका की आयु 18 वर्ष हो जाने पर उच्च शिक्षा या विवाह के उद्देश्य से शेष राशि का 50% निकाल सकते हैं।

2.      प्रतिवर्ष किस्त टूट जाने पर ₹50 प्रतिवर्ष के जुर्माने  के साथ इस पुनर्जीवित किया जा सकता है।

3.     कुछ ऐसी परिस्थितियों में जैसे कि जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली बीमारियों में चिकित्सा सहायता या जमाकर्ता की मृत्यु की स्थिति में खाते को केंद्र सरकार की अनुमति से समय के पहले ही बंद किया जा सकता है।

4.     इसमें दीर्घ अवधि तक बचत और धन सृजन की सुविधा मिलती है जो की 21 वर्ष की होती है।

5.     योजना में जमा पर ब्याज की गणना हर माह और हर वर्ष होती है तथा वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में जमा की जाती है जिससे निवेश की धन पर अधिक रिटर्न मिलता है।

6.     इस योजना में एक ही खाते में अधिकतम दो बालिकाओं को लाभ मिलता है। इसी के साथ जुड़वा बालिकाओं के मामले में तीन बालिकाओं को लाभ की अनुमति है जिसे एक से अधिक बालिकाओं वाले परिवारों के लिए लाभ प्राप्त करना सुविधाजनक हो जाता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता

·       बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।

·       बालिका के माता-पिता या अभिभावक में से किसी एक के द्वारा खाता खोला जा सकता है।

·       इस योजना के तहत परिवार अधिकतम दो बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित कर सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन केसे करें? –

सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन के लिए आवेदक को किसी अधिकृत बैंक या डाकघर में जाकर सुकन्या समृद्धि खाता खोलने का फॉर्म भरना होगा जिसके साथ बालिका का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता के पहचान और पते का प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे इसके बाद ₹250 रुपए की जमा राशि खाते में जमा करनी होगी।

आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

1.       आवेदक को अपने नजदीकी अधिकृत बैंक शाखा या डाकघर में जाना होगा।

2.     वहां से सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के लिए आवेदन फार्म प्राप्त करें।

3.     आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।

4.     आवेदक को आवेदन फार्म में मांगे गए सभी दस्तावेज फार्म के साथ जमा करने होंगे।

5.     आवेदन फार्म के साथ ढाई सौ रुपए की जमा राशि भी भुगतान करें

6.     अब आवेदक भरे हुए फॉर्म और उसके साथ लगे सभी दस्तावेजों को बैंक अधिकारी या डाकघर कर्मचारियों के पास जमा कर दें ।

सुकन्या समृद्धि योजना चार्ट –

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)
ब्याज दर (Interest Rate)8.2% प्रति वर्ष (Q3 वित्तीय वर्ष 2024-25)
न्यूनतम जमा राशि (Minimum Deposit)₹250 प्रति वर्ष
अधिकतम जमा राशि (Maximum Deposit)₹1.5 लाख प्रति वर्ष
निवेश अवधि (Investment Period)खाता खोलने की तारीख से 15 साल तक
मैच्योरिटी अवधि (Maturity Period)बालिका के 21 वर्ष की आयु या 18 वर्ष के बाद विवाह तक
खाता खोलने की पात्रता (Eligibility)10 वर्ष से कम आयु की बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक
टैक्स लाभ (Tax Benefits)आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के अंतर्गत ₹1.5 लाख तक छूट
निकासी प्रावधान (Withdrawal Rules)बेटी की उच्च शिक्षा और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर आंशिक निकासी की सुविधा

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर

किसी भी निवेश का सही मूल्यांकन तभी किया जा सकता है जब यह समझ में आए कि समय के साथ उसमें कितनी बढ़ोतरी होगी। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक सुरक्षित और उच्च ब्याज दर वाला निवेश विकल्प है, जिसमें माता-पिता अपनी बेटी के भविष्य के लिए बड़ी राशि इकट्ठा कर सकते हैं।

आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

  • मान लीजिए एक बच्ची का जन्म वर्ष 2020 में हुआ। माता-पिता उसी वर्ष उसके नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खोलते हैं।
  • यह खाता 21 साल बाद मैच्योर होगा और तब बेटी को पूरी मैच्योरिटी राशि मिलेगी।

निवेश का विवरण (उदाहरण):

  • वार्षिक निवेश राशि : ₹1,00,000
  •  निवेश की अवधि : 15 वर्ष
  •  कुल निवेश राशि (15 साल में) : ₹15,00,000
  •  ब्याज दर (प्रतिवर्ष) : 7.6%
  •  21 साल बाद अर्जित ब्याज : ₹31,10,454.12
  •  मैच्योरिटी पर कुल राशि : ₹43,95,380.96
वित्तीय वर्षजमा की गई राशि (₹)अर्जित ब्याज (₹)साल के अंत का कुल बैलेंस (₹)
वर्ष 11,00,0007,6001,07,600
वर्ष 21,00,00015,777.602,23,377.60
वर्ष 31,00,00024,576.703,47,954.30
वर्ष 41,00,00034,044.534,81,998.82
वर्ष 51,00,00044,231.916,26,230.73
वर्ष 61,00,00055,193.547,81,424.27
वर्ष 71,00,00066,988.249,48,412.52
वर्ष 81,00,00079,679.3511,28,091.87
वर्ष 91,00,00093,334.9813,21,426.85
वर्ष 101,00,0001,08,028.4415,29,455.29
वर्ष 111,00,0001,23,838.6017,53,293.89
वर्ष 121,00,0001,40,850.3419,94,144.23
वर्ष 131,00,0001,59,154.9622,53,299.19
वर्ष 141,00,0001,78,850.7425,32,149.93
वर्ष 151,00,0002,00,043.3928,32,193.32
वर्ष 1602,15,246.6930,47,440.01
वर्ष 1702,31,605.4432,79,045.45
वर्ष 1802,49,207.4535,28,252.91
वर्ष 1902,68,147.2237,96,400.13
वर्ष 2002,88,526.4140,84,926.54
वर्ष 2103,10,454.4243,95,380.96

Read More: DDA Group A, B, C Recruitment 2025: DDA ने Category Wise Vacancy नोटिफिकेशन हुआ जारी , रिक्तियों की जानकारी , परीक्षा तिथि , योग्यता और ऑनलाइन आवेदन

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.      सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कितने वर्ष तक निवेश कर सकते हैं?

सुकन्या समृद्धि योजना में अधिकतम 15 वर्षों के लिए निवेश किया जा सकता है।

2.     सुकन्या समृद्धि योजना में काम से कम कितना निवेश किया जा सकता है?

इच्छुक व्यक्ति काम से कम 250 रुपए प्रति वर्ष की दर से निवेश कर सकते हैं।

3.    सुकन्या समृद्धि योजना में कितना ब्याज मिलता है?

हर साल इसकी ब्याज किधर अलग-अलग रहती है वर्तमान में 8.5% की दर से ब्याज मिलता है।

4.    सुकन्या समृद्धि योजना तथा फिक्स डिपॉजिट में कौन सा बेहतर है?

सुकन्या समृद्धि योजना आपको न केवल अधिक ब्याज दर प्रदान करती है बल्कि इसे आपात स्थितियों में थोड़ा भी जा सकता है जिससे आपको एक अच्छा रिटर्न मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Sukanya Samriddhi Yojana 2025:सुकन्या समृद्धि योजना पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन”

Leave a Comment