CM Pratigya Yojana | बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025:

CM Pratigya Yojana: बिहार सरकार ने अपने राज्य के 12वीं या इससे अधिक योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के साथ-साथ ₹4000 से लेकर ₹6000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना की शुरूआत की है, जिसका नाम है बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, जिसे CM Pratigya Yojana की कहा जाता है।

यह योजना राज्य के युवाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने और रोजगार प्राप्त करने में उनकी मदद करने के उद्देश्य को पूरा करती है। यदि आप बिहार के नागरिक हैं और CM Pratigya Yojana के लिए पात्रता रखते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। आगे आर्टिकल में हमने बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की आवेदन प्रक्रिया, इसकी विशेषताएं तथा पात्रता संबंधी मानदंडों को सरल और स्पष्ट शब्दों में बताया है

CM Pratigya Yojana | बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025:
————————-CM Pratigya Yojana | बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025:

बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 क्या है?

यह एक राज्य स्तरीय इंटर्नशिप एवं प्रशिक्षण सहायता योजना है जिसको बिहार सरकार ने अपने राज्य के 12वीं तथा उससे अधिक योग्यता धारण करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू किया है। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना अर्थात CM Pratigya Yojana के माध्यम से 12वीं पास छात्र, ITI डिप्लोमा धारक या स्नातक तथा पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को ₹4000 से लेकर ₹6000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही इन युवाओं को उनकी पसंद के क्षेत्र में इंटर्नशिप का अवसर भी दिया जाएगा। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 3 महीने से लेकर 12 महीने की अवधि के लिए होगा। आप जितनी अवधि का इंटर्नशिप प्रोग्राम करेंगे आपको वित्तीय सहायता (Stipend) भी इस अवधि के लिए दी जाएगी

CM Pratigya Yojana का लक्ष्य युवा वर्ग को उद्योग, सेवा और सार्वजनिक क्षेत्र में वास्तविक कार्यअनुभव (internship/training) देना और उन्हें आर्थिक सहायता (stipend) प्रदान कर के प्रशिक्षुता के दौरान आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के लिए एक समर्पित डिजिटल पोर्टल भी लॉन्च किया गया है जहाँ इच्छुक युवा ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन कर सकते हैं।

CM Pratigya Yojana 2025: Overview

योजना का नाम CM Pratigya Yojana (मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना)
योजना किसने शुरू कियाबिहार सरकार ने
वर्ष2025
योजना का उद्देश्यबिहार के छात्रों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से इंटर्नशिप तथा इंटर्नशिप के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करना।
मिलने वाली धनराशीप्रति माह 4000 रूपए से लेकर 6000 रूपए तक
लाभार्थीबिहार के 12वीं या इससे अधिक योग्यता रखने वाले छात्र छात्राएं
पंजीकरण का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmpratigya.bihar.gov.in/

बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लाभ तथा विशेषताएं-

·       CM Pratigya Yojana में चयनित प्रशिक्षकों को हर महीने ₹4000 से लेकर ₹6000 तक की सहायता दी जाएगी।

·       12वीं पास विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए हर महीने ₹4000 मिलेंगे।

·       ITI डिप्लोमा पास उम्मीदवारों को हर महीने ₹5000 दिए जाएंगे।

·       ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने ₹6000 की इंटर्नशिप दी जाएगी।

·       अपने जिले या फिर अपने जिले से बाहर इंटर्नशिप कार्य करने वालों को अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा।

·       जो लोग अपने ही जिले में इंटर्नशिप कार्यक्रम करेंगे उनको हर महीने ₹2000 अतिरिक्त राशि दी जाएगी, वहीं अपने जिले से बाहर इंटर्नशिप करने वालों को हर महीने ₹5000 अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलेगी।

·       इंटर्नशिप की अवधि 3 महीने से लेकर 12 माह तक की होगी।

·       सरकार ने इसमें आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने तथा युवाओं को CM Pratigya Yojana की स्पष्ट जानकारी प्रदान करने के लिए अलग से पोर्टल भी लॉन्च किया है।

CM Pratigya Yojana Amount –

योग्यता / श्रेणीमासिक इंटर्नशिप स्टाइपेंडअतिरिक्त वित्तीय सहायता (जिले के अनुसार)
12वीं पास विद्यार्थी₹4,000 प्रतिमाह
ITI या डिप्लोमा धारक₹5,000 प्रतिमाह
ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट युवा₹6,000 प्रतिमाह
अपने ही जिले में इंटर्नशिप करने वालेमूल स्टाइपेंड + ₹2,000 प्रतिमाह अतिरिक्त
अन्य जिले या राज्य में इंटर्नशिप करने वालेमूल स्टाइपेंड + ₹5,000 प्रतिमाह अतिरिक्त

योजना में आवेदन के लिए पात्रता (Eligibility) –

1.       आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए। (कुछ अवसर बाहरी संस्थाओं/बाह्य राज्यों में होने पर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं; इसलिए डोमिसाइल संबंधित निर्देश देखें)

2.     आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष तथा अधिक से अधिक 28 वर्ष होनी चाहिए।

3.      न्यूनतम शिक्षा 12वीं पास होनी चाहिए; साथ ही ITI, डिप्लोमा, स्नातक और पोस्ट-ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकते हैं।

4.     योजना विशेषकर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने कौशल विकास कार्यक्रमों में प्रशिक्षण लिया हो या जो बोर्ड/प्रोफेशनल कोर्स पास कर चुके हों।

5.     जो उम्मीदवार पहले से किसी संयुक्त/केंद्रीय/राज्य स्तरीय इंटर्नशिप के लिए stipend प्राप्त कर रहे हैं, वे शर्तों के अनुसार आवेदन के लिए पात्र नहीं है।

नोट –  कुछ स्रोतों में आयु-सीमा व पात्रता सम्बन्धी मानदंड अलग अलग दी गई हैं — इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल व सरकारी नोटिफिकेशन ज़रूर पढ़ें।

CM Pratigya Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज –

1.   आधार कार्ड

2. शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा मार्कशीट

3. निवास प्रमाण पत्र

4. कौशल विकास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

5. जाति प्रमाण पत्र

6. विकलांगता की स्थिति में संबंधित प्रमाण पत्र

7. बैंक खाते का विवरण

8. Passport size photo

9. रिज्यूमे (CV)

CM Pratigya Yojana Apply Online / आवेदन प्रक्रिया?

·       ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको CM Pratigya Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।

·       होम पेज पर मेनू क्षेत्र में Login/Register का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें।

·       अब अगले पेज पर आपको Candidate पर क्लिक करके मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना है।

·       यदि आप Employer हैं तो Employer पर क्लिक करके जानकारी दर्ज करें और अपनी प्रोफाइल बनाएं।

·       रजिस्ट्रेशन हो जाने के पश्चात अगले स्टेप में आपको प्रशिक्षण प्रोग्राम की सूची दिखाई देगी।

·       यहां से अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार प्रशिक्षण प्रोग्राम का चयन करें।

·       इसके बाद आवेदन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर दें ।

Note-

·   आवेदन से पहले अपने Aadhaar-linked bank account व शैक्षिक प्रमाणपत्र का डिजिटल स्कैन तैयार रखें।

·   पोर्टल पर लॉगिन पासवर्ड सुरक्षित रखें और किसी भी शंका के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन/पोर्टल नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया –

1.   सरकार व सम्बद्ध उद्योग/संस्थान द्वारा योग्य आवेदकों की सूची तैयार की जाएगी।

2. चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ व शैक्षिक सत्यापन किया जाएगा।

3.     चयन के बाद प्रशिक्षण अनुबंध पर हस्ताक्षर और बैंक विवरण सत्यापन के पश्चात भुगतान स्वीकृत होगा। ।

पीएम प्रतिज्ञा पोर्टल पर Login कैसे करें-

·   Login करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

·   लॉगिन रजिस्टर पर क्लिक करके आगे बढ़े।

·   अब Already Have An Account Login Here पर क्लिक करें।

·   इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करें और Login पर क्लिक कर दें।

मिलने वाले मासिक भत्ते की भुगतान प्रक्रिया –

प्रशिक्षु को मासिक स्टाइपेंड DBT के माध्यम से उसके लिंक बैंक खाते में मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थिति/अटेंडेंस व कार्य रिपोर्टिंग के आधार पर भुगतान निर्गत होगा — इसलिए समय-समय पर पोर्टल/संगठन में उपस्थिति दर्ज कराना आवश्यक होगा। ।

Read More: MP Krishi Yantra Subsidy Yojana | मध्य प्रदेश कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2025:

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.      CM Pratigya Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना बिहार सरकार की एक इंटर्नशिप व स्टाइपेंड आधारित योजना है, जिसके अंतर्गत युवाओं को 3–12 महीने तक प्रशिक्षण और ₹4,000 से ₹6,000 तक प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है ।  

2.     CM Pratigya Yojana किन युवाओं के लिए है?

यह योजना 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों/युवाओं के लिए है जो व्यावहारिक प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं ।

3.    क्या आवेदन केवल बिहार के निवासी ही कर सकते हैं?

हां, यह योजना मुख्य रूप से बिहार के स्थायी निवासियों के लिए है। आवेदन करते समय डोमिसाइल प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है ।

4.    क्या इंटर्नशिप अवधि के दौरान स्थानांतरण (बाहर जिला/बाहर राज्य) पर भी स्टाइपेंड मिलेगा?

हाँ, बाहर जिला या राज्य में प्रशिक्षण के लिए भी स्टाइपेंड का प्रावधान है। साथ ही, अतिरिक्त भत्ते का भी प्रावधान रखा गया है ।  

5.    क्या पहले से किसी अन्य सरकारी इंटर्नशिप में शामिल युवक भी आवेदन कर सकते हैं??

नहीं, यदि कोई उम्मीदवार पहले से किसी अन्य सरकारी इंटर्नशिप या स्टाइपेंड योजना का लाभ ले रहा है, तो वह CM Pratigya Yojana के लिए पात्र नहीं होगा ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now