Aapki Beti Scholarship Yojana 2025: केंद्र सरकार के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों की सरकारें अपने राज्य में बालिकाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने और उसमें सुधार करने के लिए अलग-अलग योजनाएं लागू करती हैं। इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने भी अपने राज्य की बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है। जिसमें कक्षा 1 से लेकर 12 तक की छात्राओं को उनकी कक्षा के आधार पर 2100 रुपए से लेकर 2500 तक की छात्रवृत्ति देने का ऐलान किया है। हम बात कर रहे हैं आपकी बेटी स्कॉलरशिप योजना की, जिसे राजस्थान की क्षेत्रीय भाषा में आपणी बेटी स्कॉलरशिप योजना कहा जाता है।
अगर आप राजस्थान की निवासी हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी को अंत तक पढ़े। आगे हमने Aapki Beti Scholarship Amount, Aapki Beti Yojana Form PDF, योजना से मिलने वाले सभी लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन करने के लिए पात्रता, जैसे सभी विषयों को संक्षिप्त और सरल भाषा में बताया है ।

आपकी बेटी स्कॉलरशिप योजना क्या है ?
आपकी बेटी स्कॉलरशिप योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसमें राजस्थान की बेटियों को शिक्षा में प्रोत्साहित करने और उनको आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक रूप से मदद करने हेतु छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि छात्राओं की कक्षा के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई है जो की प्रतिवर्ष ₹2100 से लेकर ₹2500 तक रहेगी। जो छात्राएं कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक में अध्ययन कर रही है उनको हर वर्ष ₹2100 दिए जाएंगे, वहीं कक्षा 9 से लेकर 12वी तक की छात्राओं को हर वर्ष ₹2500 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। स्कॉलरशिप की समस्त धनराशि छात्राओं के बैंक के खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
यह योजना विशेष रूप से उन वर्ग के परिवारों के लिए बनाई गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या फिर गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करते हैं। ऐसा देखा गया है कि इन वर्ग के बच्चों में अपनी पढ़ाई को जारी रखने की इच्छा तो होती है लेकिन पैसों की कमी के चलते वह बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं। इसीलिए राजस्थान सरकार बेटियों की पढ़ाई को बिना किसी बाधा के पूरा करने और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। यह छात्रवृत्ति न केवल एक आर्थिक सहायता है बल्कि राजस्थान की बेटियों के लिए अपना सर्वांगीण विकास करने का एक अच्छा अवसर भी है ।
Read More: MP Krishi Yantra Subsidy Yojana | मध्य प्रदेश कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2025
Aapki Beti Scholarship Yojana 2025: Overview
| योजना का नाम | Aapki Beti Yojana 2025 / आपणी बेटी स्कॉलरशिप योजना |
| योजना किसने शुरू किया | राजस्थान सरकार ने |
| वर्ष | 2025 |
| योजना का उद्देश्य | राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना। |
| कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी | 2100 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक |
| किस कक्षा के लिए है | कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की छात्राएं |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/SD2/BSP/Home/HomePage.aspx |
आपकी बेटी योजना के लाभ तथा विशेषताएं –
1. यह योजना कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की छात्राओं को बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर प्रदान करती है।
2. जो छात्राएं कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक में अध्यनरत है उनका हर साल ₹2100 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
3. कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक की छात्राओं को सरकारी निर्देशानुसार हर वर्ष ₹2500 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
4. Aapki Beti Scholarship Yojana छात्रों को उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इसके बाद उच्चतर शिक्षा के लिए अन्य योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।
5. इस स्कॉलरशिप से छात्राएं अपनी किताब, यूनिफॉर्म, तथा स्टेशनरी से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे।
6. इसमें ऐसे छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अनाथ हैं, एकल परिवार से संबंधित हैं, तथा गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आते हैं।
7. आवेदन को सरल बनाने के लिए सरकार ने इसके लिए शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे हैं ।
किस कक्षा की छात्रा को कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?
वैसे तो इसमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक की छात्राओं को ₹2100 प्रति वर्ष और कक्षा 9 से लेकर 12 तक की छात्राओं को ₹2500 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी। लेकिन फिर भी इसको अच्छे से समझने के लिए हमने टेबल में अलग-अलग कक्षाओं के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति को दिखाया है —
| Class Standard | Scholarship Amount Per Year |
| 1st | 2100 Rs |
| 2nd | 2100 Rs |
| 3rd | 2100 Rs |
| 4th | 2100 Rs |
| 5th | 2100 Rs |
| 6th | 2100 Rs |
| 7th | 2100 Rs |
| 8th | 2100 Rs |
| 9th | 2500 Rs |
| 10th | 2500 Rs |
| 11th | 2500 Rs |
| 12th | 2500 Rs |
योजना के उद्देश्य-
· शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की उपस्थिति (attendance) और नामांकन बढ़ाना।
· गरीब/वंचित परिवारों में पढ़ाई कर रही बालिकाओं के सामने पढाई में आने वाली आर्थिक बाधा को कम करना।
· अनाथ या एकल-पालक परिवारों की बेटियों को विशेष सहायता देना।
आपकी बेटी स्कॉलरशिप योजना योजना के लिए पात्रता –
· आवेदक छात्र को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
· राजस्थान की केवल बालिका अर्थात Girl Student ही आपकी बेटी स्कॉलरशिप योजना में आवेदन के लिए पात्र हैं।
· बालिका राजस्थान के किसी सरकारी स्कूल में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की किसी भी कक्षा में पढ़ रही हो।
· आवेदन करने वाली छात्रा का परिवार गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आता हो।
· इसमें अनाथ, एकल अभिभावक, या विकलांगता से संबंधित बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
नोट – ध्यान रहे केवल सरकारी अर्थात राज्य की विद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राएं ही इस योजना में आवेदन कर सकेंगी ।
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
· आधार कार्ड या आधार इनरोलमेंट नंबर
· अभिभावक या माता-पिता का आधार कार्ड
· अभिभावक का आय प्रमाण पत्र या BPL राशन कार्ड
· जन्म प्रमाण पत्र
· निवास प्रमाण पत्र
· जाति प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए तब)
· अनाथ या एकल अभिभावक होने की स्थिति में संबंधित प्रमाण पत्र
· आधार से लिंक बैंक खाते का विवरण
· पासपोर्ट साइज फोटो
· मोबाइल नंबर
Read More: CM Pratigya Yojana | बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025:
आपकी बेटी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
इस छात्रवृत्ति योजना में केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है। लेकिन यह आवेदन विद्यालय की तरफ से किए जाने हैं। कोई भी छात्र अपनी लॉगिन आईडी बनाकर आवेदन नहीं कर सकता। इसीलिए आपको अपने विद्यालय में आवेदन के लिए कहना है। राजस्थान सरकार ने इसके लिए अलग से किसी पोर्टल को लॉन्च नहीं किया है लेकिन सभी पत्र विद्यार्थी शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हमने नीचे दी है-
Aapki Beti Scholarship Yojana Apply Online / आवेदन प्रक्रिया
· सबसे पहले राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर जाएं।
· अब पोर्टल के होम पेज पर ऊपर की तरफ School/Office Login का एक बटन दिखाई देगा जिस पर क्लिक कर दें।
· ध्यान रहे की यहां से Login प्रक्रिया स्कूल या विद्यालय के माध्यम से की जाएगी।
· School Login पर क्लिक करके आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज आ जाएगा जिसमें आपको स्कूल की लॉगिन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
· सभी जानकारी दर्ज करके Login पर क्लिक कर दें।
· अब आपको Student Tab या फिर विद्यार्थी टैब में आकर विद्यार्थी विवरण प्रविष्टि प्रपत्र नंबर 9 में दी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है।
· इसके बाद Mandatory Student Information For Beneficiary Schemes वाली सेगमेंट में बालिका की कक्षा के अनुसार योग्यता और गरीबी रेखा से नीचे तथा सिंगल पैरंट या अनाथ होने से संबंधित जानकारी को दर्ज करना है।
· इसके बाद आपको School Login के माध्यम से ही पोर्टल के होम पेज पर या फिर Beneficiary Scheme Portal पर जाना है।
· इसके बाद संबंधित योजना का चयन करें।
· अब बालिका से संबंधित सभी जानकारी को लॉक कर दें ।
· इसके बाद आपकी सभी जानकारी Office Login से संबंधित अधिकारी के पास चली जाएगी।
· संबंधित अधिकारी या DEO आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी को OTP के माध्यम से वेरीफाई करेगा।
· इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
Note-आवेदन करने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि योजना के लिए पात्र सभी बालिकाओं का शाला दर्पण पर पोर्टल पर जन आधार नंबर प्रमाणीकरण आवश्यक है। क्योंकि छात्रवृत्ति की समस्त राशि इसी जन आधार से जुड़े बैंक खाता में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी ।
Aapki Beti Yojana Form PDF
राजस्थान सरकार ने अपनी बेटी योजना या आपकी बेटी छात्रवृत्ति योजना फॉर्म पीडीएफ को जारी नहीं किया है। लेकिन इस संबंध में और योजना से संबंधित अन्य जानकारी के संबंध में एक दस्तावेज आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया है, जिसे आप शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर यहां क्लिक करके भी आप Aapki Beti Scholarship Yojana Form PDF Download कर सकते हैं।
Read More: MP Samadhan Yojana 2025 | एमपी बिजली बिल समाधान योजना: पुराने बिजली बिल में पायें 100% तक की छूट
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. आपकी बेटी योजना क्या है?
यह राजस्थान सरकार की एक छात्रवृत्ति योजना है जिसमें राजस्थान की गरीबी रेखा से नीचे आने वाली कक्षा 1 से लेकर 12 तक की छात्राओं को हर वर्ष ₹2100 से लेकर ₹2500 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है ।
2. आपकी बेटी योजना राजस्थान के लिए पात्रता क्या है?
राजस्थान की ऐसी छात्राएं जो गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आती हैं तथा जिनके अभिभावक में से किसी एक की या फिर दोनों की मृत्यु हो चुकी है, वह ऐसी योजना के लिए पात्र हैं।
3. क्या प्राइवेट स्कूल की छात्रा इस योजना में आवेदन कर सकती हैं?
नहीं, अब तक मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार केवल सरकारी या राजकीय स्कूल की छात्राएं ही अपनी बेटी स्कॉलरशिप योजना में आवेदन कर सकती हैं ।
4. राजस्थान आपकी बेटी स्कॉलरशिप योजना में कितनी राशि दी जाती है?
इस योजना में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक कि छात्रों को प्रतिवर्ष ₹2100 तथा कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक कि छात्रों को प्रतिवर्ष 2500 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है।
5. क्या हर साल दोबारा आवेदन करना पड़ेगा?
हां प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में पात्र छात्रों को नए सिरे से आवेदन करना पड़ेगा।
1 thought on “Aapki Beti Scholarship Yojana 2025 | आपकी बेटी छात्रवृत्ति योजना: राजस्थान की छात्राओं को मिलेगी ₹2500 तक की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन”