MP Samadhan Yojana 2025: बिजली बिल का बढ़ना हर किसी के लिए समस्या पैदा कर देता है और इस कारण से कई लोग, कई कॉर्पोरेट तथा कृषि गतिविधियों से जुड़े लोग लंबे समय तक बिजली बिल को जमा नहीं कर पाते। इस वजह से उन पर बड़ी मात्रा में बिल इकट्ठा हो जाता है। ऐसे में इतने भारी भरकम बिल को जमा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
इसी तथ्य को ध्यान में रखकर मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में एकमुश्त बिजली बिल समाधान योजना की शुरुआत की है, जिसे MP Samadhan Yojana या एमपी बिजली बिल समाधान योजना के नाम से जाना जाता है। यह योजना 3 महीने से अधिक अवधि की उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान करने पर सरचार्ज में 60% से लेकर 100% तक छूट दी जाएगी।
अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और एमपी समाधान योजना में आवेदन करके बिजली बिल में इस छूट का लाभ चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े। आगे हमने योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया तथा किसी उपभोक्ता को कितनी छूट मिलेगी इसकी पूरी जानकारी तथा अन्य सभी लाभों के बारे में विस्तार से बताया है।

MP समाधान योजना क्या है ?
मध्य प्रदेश सरकार की बिजली बिल समाधान योजना अर्थात MP Samadhan Yojana लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 3 महीने ऐसे अधिक समय से बिजली बिल नहीं भर पानी वाले उपभोक्ताओं को 100% तक सरचार्ज में माफी दी जाएगी। एमपी समाधान योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार राज्य के करीब 90 लाख उपभोक्ताओं को इस सूट का लाभ प्रदान करेगी। जिससे करीब 300 करोड रुपए का सरचार्ज माफ किया जाएगा। यदि आप शर्तों के अनुसार जल्दी और एकमुश्त भुगतान करते हैं तो अधिक लाभ दिया जाएगा।
MP Samadhan Yojana 2025 खास तौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए बनाई गई है जिन्होंने 3 महीने से अधिक समय से बिजली का भुगतान नहीं किया है। यह योजना दो चरणों में लागू की जाएगी जिसका पहला चरण 3 नवंबर 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा वहीं। दूसरा चरण 1 जनवरी 2026 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। जो भी उपभोक्ता लंबे समय से अपने बिजली का भुगतान नहीं कर पाए हैं वह इसी समय अवधि में आवेदन करके बिजली बिल में 100% तक के सरकार में छूट पा सकते हैं। यह योजना “जल्दी आओ एकमुश्त भुगतान करो और अधिक लाभ प्राप्त करो” के सिद्धांत पर काम करती है।
Read More: KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025,: Apply Online for 14967 Vacancies
MP Bijli Bill Samadhan Yojana 2025: Overview
| योजना का नाम | MP Samadhan Yojana 2025 |
| योजना किसने शुरू किया | मध्य प्रदेश सरकार ने |
| वर्ष | 2025 |
| योजना का उद्देश्य | राज्य के उन वकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट देना जिन्होंने पिछले 3 महीने या इससे अधिक समय से बिजली बिल को जमा नहीं किया है। |
| कितनी छूट मिलेगी | 60% से लेकर 100% तक |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://portal.mpcz.in/web/https://mpez.co.in/ |
एमपी समाधान योजना के लाभ तथा विशेषताएं –
1. इसमें लाभार्थी को नियमों के अनुसार 60% से लेकर 100% तक सरकार में छूट प्रदान की जाएगी।
2. जो उपभोक्ता एक बार में बिजली बिल जमा नहीं कर सकते उनको किस्तों में भुगतान करने की छूट दी गई है।
3. यदि लाभार्थी एक बार में भुगतान करता है तो सरचार्ज में 100% की छूट दी जाएगी। वही किस्त में भुगतान करने पर आंशिक रूप से छूट दी जाएगी।
4. किस्त में भुगतान करने पर लाभार्थी को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
5. इस योजना के लिए घरेलू, कृषि तथा औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित सभी उपभोक्ता आवेदन कर सकेंगे।
6. जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं उनको कुछ शर्तों के अनुसार दोबारा कनेक्शन तथा छूट के साथ बिजली बिल जमा करने का लाभ दिया जाएगा।
7. सरकार कुल मिलाकर लगभग 3000 करोड़ रुपए का सरचार्ज माफ करने वाली है।
8. योजना में आवेदन करके लाभार्थी अपने पुराने बिजली बिलों का निपटान कर सकेगा और भविष्य में होने वाले किसी सरकारी एक्शन से बच सकेगा।
9. यह योजना उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले अधिक सर चार्ज के भार को काम करके राहत प्रदान करेगी।
10. हालांकि सरकारी बिजली बिल कनेक्शन को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।
11. कोई भी फर्म या व्यक्ति अधिक से अधिक 1 करोड रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकता है।
Read More: Aarohan Scholarship Programe 2025 | आरोहण छात्रवृत्ति कार्यक्रम: पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन
MP Samadhan Yojana में किसे, कब, कैसे और कितनी छूट दी जाएगी?
एमपी बिजली बिल समाधान योजना की शुरुआत 3 नवंबर 2025 को की गई है। इसी तारीख के आधार पर यदि उपभोक्ता अपनी वकाया राशि का भुगतान करते हैं तो कुछ इस प्रकार लाभ दिया जाएगा —
- जल्दी और एक बार में बकाया भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100% की छूट दी जाएगी।
- घरेलू और कुछ कृषि उपभोक्ताओं के द्वारा यदि पूरा भुगतान थोड़ी देरी से लेकिन 1 दिसंबर 2025 तक किया जाता है तो सर चार्ज या अधिभर में 90% की छूट दी जाएगी। अगले वर्ष अर्थात जनवरी से फरवरी 2026 के बीच एकमुश्त भुगतान करने पर 70% की छूट दी जाएगी।
- ऐसे उपभोक्ता जो गैर घरेलू या औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित है वह 31 दिसंबर 2025 तक पूरा भुगतान करने पर 80% छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसके बाद भुगतान करने पर 70% छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन वही यदि इन उपभोक्ताओं के द्वारा किस्तों में भुगतान किया जाता है तो पहले भुगतान करने पर 60% और बाद में भुगतान करने पर 50% सर चार्ज में माफी दी जाएगीक
- घरेलू और कृषि उपभोक्ता बिजली बिल बकाया राशि का 10% भुगतान करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- गैर घरेलू तथा औद्योगिक उपभोक्ता अपनी बकाया बिजली बिल का 25% भुगतान करके योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन पात्र होगा –
· ऐसे उपभोक्ता जो मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी हैं और उनका कनेक्शन मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत ही आता हो।
· घरेलू, कृषि, गैर-घरेलू अर्थात कमर्शियल और सभी औद्योगिक उपभोक्ता आवेदन के लिए पात्र हैं।
· सरकारी बिजली कनेक्शन को इस योजना से बाहर रखा गया है।
· उपभोक्ताओं के पास कम से कम 3 महीने या इससे अधिक के बिजली बिल बकाया होने चाहिए।
· ऐसे उपभोक्ता भी योजना के लिए पात्र हैं जिनकी बिजली बिल कनेक्शन काट दिए गए हैं ।
नोट – यदि पात्रता संबंधी या फिर अन्य किसी मामले पर आपको कोई शंका है तो अपने नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र पर जाकर योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
· आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
· बिजली बिल कनेक्शन संख्या या उपभोक्ता आईडी
· निवास प्रमाण पत्र या अन्य कोई पते का प्रमाण
· आधार से लिंक बैंक खाते का विवरण
· मांगी जाने पर अन्य संबंधित दस्तावेज
एमपी समाधान योजना में आवेदन कैसे करें?
MP Samadhan Yojana के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए MP Samadhan Yojana portal लांच की गयी है।यदि आप स्वयं और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम है तो ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है ।
MP Samadhan Yojana Online Registration/ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
· ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
· रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेनू में दिए गए Samadhan Yojana 2025-26 MP की लिंक पर क्लिक करें।
· अब संबंधित विकल्प का चुनाव करके उस पर क्लिक करें।
· अगले स्टेप में ऊपर मेनू में दिए गए LOGIN के बटन पर क्लिक करें।
· अब आपकी स्क्रीन पर एक छोटा सा नोटिफिकेशन बॉक्स आ जाएगा जिसमें नीचे की तरफ Consumer Registration के लिंक पर क्लिक करें।
· अब आपको अपनी IVRS ID या फिर Samgra ID के माध्यम से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है।
· संबंधित विकल्प पर क्लिक करके मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करें।
· अगले चरण में आपको अपनी जन्मतिथि, अपना नाम, तथा बिजली कनेक्शन से संबंधित सभी जानकारी दर्ज करनी है।
· सभी विवरण ठीक से दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
· इस तरह आप सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे ।
MP Samadhan Yojana Apply Online/ आवेदन प्रक्रिया
· रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात रजिस्ट्रेशन के वक्त दर्ज किए गए मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से MP Samadhan Yojana Login करें।
· Login करने के लिए ऊपर दी गई शुरुआती प्रक्रिया का पालन करें।
· Login होने के पश्चात आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा।
· अब आपको यहां एमपी समाधान योजना यह समाधान योजना से संबंधित लिंक को खोज कर उसे पर क्लिक करना है।
· इसके बाद आपसे कुछ अन्य जानकारी मांगी जाएगी जिसको दर्ज करके फॉर्म को पूरा करें।
· इसी चरण में आपको संबंधित धनराशि की एक निश्चित मात्रा जमा करनी होगी।
· सभी जानकारी दर्ज हो जाने की पश्चात जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें (यदि मांगा जाए तब)।
· इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें –
राज्य में ऐसे कई डिस्कॉम या फिर जिला स्तर पर समाधान कैंप लगाए गए हैं जहां पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें –
1. सबसे पहले आपको अपने नजदीकी डिस्कॉम सेंटर या फिर समाधान योजना कैंप पर जाना है।
2. यहां पहुंच कर सबसे पहले योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करें और जरूरी दस्तावेजों के बारे में जान लें।
3. ऑफलाइन आवेदन के लिए उपभोक्ता को कंज्यूमर आईडी, पहचान से संबंधित दस्तावेज और बकाया बिल से संबंधित सभी प्रमाण ले जाने होंगे।
4. आप संबंधित व्यक्ति से आवेदन के लिए कहें।
5. संबंधित व्यक्ति द्वारा मांगी जाने पर दस्तावेजों को जमा करें इस तरह आपका आवेदन फार्म पूरा हो जाएगा ।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. एमपी समाधान योजना क्या है?
MP समाधान योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल है जिसमे 3 महीने से अधिक समय से बिजली बिल जमा नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट दी जाएगी।
2. एमपी समाधान योजना में बिजली बिल में कितनी छूट मिलती है?
इसमें उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिलों पर लगे सर्चार्ज (जुर्माना/ब्याज) में 60% से 100% तक की माफी दी जाती है। सही समय पर एकमुश्त भुगतान करने पर सबसे अधिक छूट मिलती है।
3. MP में बिजली बिल का एकमुश्त भुगतान करने के लिए कौन सी योजना चल रही है?
मध्य प्रदेश में बिजली बिल का एकमुश्त भुगतान करने के लिए बिजली बिल समाधान योजना चल रही है।
4. क्या घरेलू और कृषि उपभोक्ता भी लाभ ले सकते हैं?
हाँ, इस योजना में घरेलू, कृषि, गैर-घरेलू (कमर्शियल) और औद्योगिक सभी श्रेणियों के उपभोक्ता शामिल हैं। (सरकारी कनेक्शन को छोड़कर)
5. क्या समाधान योजना में ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?
हाँ, राज्य के कई जिलों में समाधान कैंप और काउंटर लगाए जाते हैं। उपभोक्ता अपने बकाया बिल, Consumer ID और पहचान पत्र के साथ डिस्ट्रिक्ट/डिस्कॉम कार्यालय जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ।