UP Samuhik Vivah Yojana 2025: भारतीय समाज में शादी एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है जिसमें जितना पैसा खर्च किया जाए उतना कम ही लगता है। ऐसे में समाज के गरीब वर्ग के लोगों को अपनी बेटियों की शादी के लिए पैसों तथा अन्य विवाह सामग्री कुछ जुटाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है,
और शादी के पश्चात वह पैसों से एकदम खाली हो जाते हैं। लेकिन यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अपने घर में बेटी की शादी की व्यवस्था को लेकर परेशान हैं तो आप उत्तर प्रदेश सरकार से विवाह के लिए 1 लाख रूपए तक की धनराशि ले सकते हैं। इस योजना का नाम है UP Samuhik Vivah Yojana, जिसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी कहा जाता है।
अगर आप यूपी सामूहिक विवाह योजना में आवेदन करके अपनी बेटियों की शादी को सम्मानजनक बनाने के लिए 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े। आगे हमने योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन के लिए पात्रता, तथा अन्य विषयों के बारे में संक्षिप्त और सरल भाषा में बताया है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना क्या है ?
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना या यूपी सामूहिक विवाह योजना बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देने वाली एक योजना है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार कन्याओं की शादी के लिए 1 लाख रूपए की मदद करती है।
इसे 1 लाख रूपए में से ₹60,000 लाभार्थी के बैंक के खाते में भेजे जाते हैं। वही ₹25000 के उपहार प्रदान किए जाते हैं और ₹15000 शादी के अन्य खर्चो जैसे खाना, नाश्ता, टेंट, आदि के लिए दिए जाते हैं। 2025 से पहले प्रत्येक लाभार्थी को ₹50000 दिए जाते थे लेकिन शादी में होने वाले खर्चों और महंगाई को देखते हुए अब इसे बढ़ाकर 1 लाख कर दिया गया है।
यूपी सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य राज्य के जरूरतमंद, गरीब, निराश्रित, तथा कम आय वाले परिवारों की बेटियों, तलाकशुदा महिलाओं, विधवाओं आदि के विवाह या पुनर्विवाह के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है, जिससे कि अभिभावकों पर अधिक वित्तीय बोझ ना पड़े और वह शादी के बाद साहूकारों के कर्ज के जंजाल में न फंसे। सरकार का लक्ष्य हर वर्ष लगभग 1 लाख जोड़ों का विवाह आयोजित करना है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष नवंबर माह में होने वाली शादी के लिए लगभग 1500 से अधिक बेटियों के अभिभावकों ने आवेदन किया है।
UP Samuhik Vivah Yojana 2025: Overview
| योजना का नाम | Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2025 |
| योजना किसने शुरू किया | उत्तर प्रदेश सरकार ने |
| वर्ष | 2025 |
| योजना का उद्देश्य | राज्य के गरीब वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्तिक सहायता देना।। |
| सहायता राशि | 1 लाख रुपए |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://cmsvy.upsdc.gov.in/ |
यूपी सामूहिक विवाह योजना के लाभ तथा विशेषताएं-
1. UP Samuhik Vivah Yojana में लाभार्थी को विवाह संबंधी सभी खर्चों के लिए कुल मिलाकर ₹100000 की धन राशि दी जाएगी।
2. यह धनराशि तीन अलग-अलग किस्तों में होगी, जिसमें पहली किस्त ₹60000 सीधे बैंक खाते में तथा दूसरी किस्त के 25000 रुपए उपहार के लिए और अन्य किस्त के ₹15000 अन्य खर्चो के लिए होंगे।
3. योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग, अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग और अल्पसंख्यक तथा विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
4. सामूहिक विवाह जिला या ब्लॉक स्तर पर कराए जाते हैं जहां पर कई जोड़े एक साथ विवाह संपन्न करते हैं। जिससे विवाह में होने वाला अनावश्यक खर्च कम हो जाता है।
5. सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया है। इसके अलावा आप ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
UP Samuhik Vivah Yojana में मिलने वाले उपहार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की ₹25000 की दूसरी किस्त के तहत दिए जाने वाले 24 प्रकार के उपहार कुछ इस तरह होंगे-
दुल्हन के लिए पारंपरिक और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निम्न वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाती हैं—
- आकर्षक लहंगा
- कढ़ाई वाली दो साड़ियाँ
- दो प्रिंटेड साड़ी सेट
- चुनरी
- प्रेस (इस्त्री)
- डबल बेडशीट
- तकिया कवर
- कंबल
- गद्दा
- बेड
- चूड़ियाँ और कंगन
- चांदी की पायल (एक जोड़ी)
- बिछिया
- स्टील का पूरा डिनर सेट
- प्रेशर कुकर
- कड़ाही
- दीवार घड़ी
- सीलिंग फैन
- कूल केज
दूल्हे को भी पहनावे से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने हेतु उपहार दिए जाते हैं, जिनमें शामिल हैं—
· पैंट-शर्ट का कपड़ा
· गमछा
योजना के ऊदेश्य-
1. गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देना।
2. बाल विवाह, जुएदार और सामाजिक लालचों से बचाव करना।
3. विवाह-समारोह को मानक, पारदर्शी और गरिमापूर्ण बनाना।
4. योजना का विस्तार और अनुदान राशि समय-समय पर बढाई जाती रही है ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सहायता पहुँचे।।
आवेदन के लिए पात्रता-
· शादी करने वाले जोड़े में से दोनों या फिर कम से कम एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
· लाभार्थी गरीब वर्ग से संबंधित हो तथा उसकी पारिवारिक वर्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक ना हो। हालांकि 2025 से पहले आय सीमा ₹200000 थी।
· शादी करने वाले जोड़े में कन्या की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा पुरुष की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
· जिन जोड़ों ने पहले से किसी भी सरकारी विवाह अनुदान योजना या अन्य किसी संबंधित योजना का लाभ लिया है वह आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।
· विधवा या तलाकशुदा लाभार्थी के मामले में संबंधित प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक है ।
Note – यह पात्रता मानदंड एकदम प्रमाणिक है। लेकिन फिर भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुछ मामलों में पात्रता संबंधी नियम और शर्ते थोड़ी बहुत अलग हो सकती हैं। अतः आवेदन करने वाले व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले एक बार अपने पंचायत कार्यालय या ब्लॉक में पूछताछ अवश्य कर ले ।
Read More: KVS and NVS Recruitment 2025,: Exam Pattern, Syllabus, Exam Date, Previous Year Cut Off
आवश्यक दस्तावेज
· वर तथा वधु दोनों का आधार कार्ड
· आय प्रमाण पत्र
· जाति प्रमाण पत्र
· निवास प्रमाण पत्र
· आयु प्रमाण पत्र
· आधार से लिंक बैंक खाते का विवरण
· आधार से लिंक मोबाइल नंबर
· Email ID
· पासपोर्ट साइज फोटो
· तलाकशुदा होने की स्थिति में तलाक का प्रमाण
· विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन कैसे करें?
UP Samuhik Vivah Yojana में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए सरकार ने अलग से पोर्टल को लांच किया है। नीचे अलग-अलग हेडिंग में दोनों तरह की प्रक्रिया दी गई है ।
UP Samuhik Vivah Yojana Yojana Apply Online / मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ऑनलाइन फॉर्म 2025
1. सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सामूहिक विवाह पोर्टल पर जाना होगा।
2. अब होम पेज पर मेनू में आवेदन करें का लिंक दिया होगा, जिस पर क्लिक कर दें।
3. अगले पेज पर दो तरह के लिंक दिए होंगे जिसमें से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करना है। (यदि आप पहले से आवेदन कर चुके हैं और उसे संशोधित करना है तो आवेदक को संशोधित करें पर क्लिक करके कर सकते हैं)
4. अगले पेज पर उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना का आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
5. अब इस फॉर्म में वधु तथा वर पक्ष की जानकारी मांगी जाएगी। सभी जानकारी को ठीक से दर्ज करें जैसे आपका आधार कार्ड नंबर, आपका नाम, जन्मतिथि, आदि।
6. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद घोषणा पत्र को सहमति देकर VERIFY पर क्लिक कर दें।
7. अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा जिसे दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
8. वेरिफिकेशन होते ही अगले पेज पर आपसे अन्य जानकारी मांगी जाएगी।
9. ध्यान से वर पक्ष तथा वधू पक्ष संबंधित सभी जानकारी दर्ज करें।
10. इसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोडकर दे।
11. आवेदन फार्म पूरा भर जाने के पश्चात अंत में घोषणा पत्र को सहमति देकर सबमिट पर क्लिक कर दें।
12. आवेदन फॉर्म सबमिट होते ही आपको आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा।
13. भरे हुए आवेदन फार्म को प्रिंट करके अवश्य रख ले ।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें –
यदि आपको ऑनलाइन आवेदन में कोई परेशानी हो रही हो या फिर आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें –
1. सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक या फिर ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना है।
2. यहां आपको पंचायत अधिकारी से बात करके मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए कहना है।
3. अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
4. अब आपके सामने ही सक्षम अधिकारी द्वारा आपका फॉर्म भर दिया जाएगा ।
Note-
· UP Samuhik Vivah Yojana में किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े से बचने के लिए वर पक्ष तथा वधू पक्ष दोनों का बायोमेट्रिक अनिवार्य कर दिया गया है। अर्थात अब विवाह समारोह स्थल पर विवाह करने वाले जोड़े को उपस्थित होकर आवश्यक रूप में अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा। इसके बिना आपको योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
· ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन के पश्चात आपके आवेदन फार्म की कई स्तर पर जांच की जाती है और यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी को सत्य पाया जाता है तो शुभ मुहूर्त वाली तारीख पर विवाह का ऐलान कर दिया जाता है और योजना के तहत मिलने वाली राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाती है ।
सामूहिक विवाह आयोजन की प्रक्रिया –
- विवाह का आयोजन जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग दोनों मिलकर करते हैं। हालांकि कई बार यह जिम्मेदारी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त NGOs को सौंप दी जाती है।
- विवाह से पहले प्रत्येक जिले में एक निश्चित तिथि और स्थान का चुनाव किया जाता है जो आमतौर पर विकास भवन ब्लॉक परिसर आदि होता है।
- विवाह संस्कार सभी धर्म के अनुसार अलग-अलग संपन्न होता है जैसे हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, आदि धर्म के पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराए जाते हैं ।
Read More; Aarohan Scholarship Programe 2025 | आरोहण छात्रवृत्ति कार्यक्रम: पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. यूपी सामूहिक विवाह योजना क्या है?
यह उत्तर प्रदेश सरकार की एक विवाह अनुदान योजना है जिसमें लाभार्थी को शादी में होने वाले खर्च के लिए ₹100000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है ।
2. यूपी में शादी अनुदान योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है?
शादी अनुदान योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को ₹100000 दिए जाते हैं जिसमें से ₹60000 सीधे बैंक खाते में ₹25000 के उपहार और शेष ₹15000 अन्य खर्चो के लिए होते हैं।
3. यूपी में सामूहिक विवाह कब आयोजित होगा?
विवाह का आयोजन किसी शुभ मुहूर्त पर किया जाता है जो की अलग-अलग हो सकता है।
4. यूपी सामूहिक विवाह योजना में किस धर्म के जोड़े आवेदन कर सकते हैं?
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सभी धर्म के लोग आवेदन कर सकते हैं ।
5. क्या सामूहिक विवाह योजना का पैसा लड़की के बैंक खाते में जाता है?
हां, अधिकांश मामलों में ऐसा देखा गया है कि योजना के तहत मिलने वाली धनराशि कन्या या वधू के बैंक खाते में भेजी जाती है ।