PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2025:पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है?

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2025:भारत सरकार देश के जरूरतमंद व्यक्तियों तथा गरीब वर्ग के लोगों की मदद करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलती है जिसमें डायरेक्ट वित्तीय सहायता देने से लेकर सब्सिडी देने और प्रशिक्षण  देने जैसी चीजें शामिल होती हैं ऐसे ही एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना (PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana), जिसमें देश के श्रमिक को वित्तीय सुविधा तथा रोजगार के लिए उपकरण प्रदान किए जाते हैं। इसमें कुल 18 पारंपरिक उद्योगों को शामिल किया गया है।

यदि आप एक पारंपरिक श्रमिक है या फिर फर्स्ट सेल्फ कार्यों में संलग्न है तो यह योजना आपके लिए एक अवसर है। अगर आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े आगे हमने इसके तहत दी जा रही सभी सुविधाएं आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदक के लिए पात्रता आदि के बारे में सरल और संक्षिप्त में बताया है

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2025:पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है?
————PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2025: पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है?

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है?

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana की शुरुआत केंद्र सरकार ने 17 सितंबर 2023 को की थी। इस योजना को पीएम विकास योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के माध्यम से देश के श्रमिक तथा पारंपरिक कार्यक्रम या फिर हस्तशिल्पकारों को हाथ तथा उपकरणों से कार्य करने वाले उद्योगों में लगे कारीगरों को कौशल समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ उनको हर दिन ₹500 की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी योजना में शामिल लोगों के लिए शुरुआत में 5 से 7 दिन का मूलभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इसके बाद 15 या उससे अधिक दिनों के लिए एडवांस ट्रेनिंग भी दी जाएगी प्रशिक्षण के दौरान लोगों को निशुल्क आवास या फिर आवास भत्ता भी दिया जाएगा।

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरी व हस्तशिल्पों को संरक्षित करना है। इस योजना के माध्यम से इन सभी पारंपरिक श्रमिकों को आधुनिक तकनीकी तथा वैश्विक बाजार से जोड़ना चाहती है। भारत सरकार ने इस योजना के लिए एक बड़ा बजट निर्धारित किया है और यह योजना 2023-24 से लेकर 2027-28 तक के लिए निर्धारित की गई है। अर्थात पारंपरिक श्रमिक तथा कारीगर 2027 से 2028 तक अपने उद्योगों को प्रमोट करने तथा अपग्रेड करने के लिए सरकार से प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता ले सकेंगे।

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana : Overview

योजना का नाम PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana (पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना)
योजना किसने शुरू कियाकेंद्र सरकार
वर्ष2023
योजना का उद्देश्यसभी पारंपरिक श्रमिकों तथा कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ साथ उनको आधुनिक उपकरण देना तथा उद्ध्योग लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।
मिलने वाली धनराशीट्रेनिग के दौरान 500 प्रतिदिन की आर्थिक सहायता  
लोन3 लाख रूपए तक
लाभार्थीदेश के सभी पारंपरिक श्रमिक, कारीगर तथा शिल्पकार
पंजीकरण का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmvishwakarma.gov.in/

पीएम विश्वकर्म योजना की विशेषताएं और लाभ-

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana की कई विशेषताएं हैं जो नीचे दी गई है-

·       इस योजना में पंजीकृत कारीगरों को सरकार की तरफ से एक प्रमाण पत्र तथा आईडी कार्ड मिलेगा जो योजना में मिल रहे अन्य लाभ उठाने में सहायक होगा।

·       इस योजना में कारीगरों को मूलभूत प्रशिक्षण के लिए 5 से 7 दोनों का प्रशिक्षणदिया जाता है जिसमें आवश्यक कौशल सत्यापन किया जाएगा।

·       मूलभूत प्रशिक्षण के बाद उन्नत प्रशिक्षण के लिए 15 दिन या फिर उससे अधिक दिनों की अवधि के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

·       इस ट्रेनिंग प्रक्रिया के दौरान ₹500 प्रतिदिन आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

·       ट्रेनिंग के बाद आवश्यक उपकरण खरीदने तथा उद्योग लगाने के लिए 3 लाख रुपये तक का नॉन कॉलेटरल लोन प्रदान करती है

·       पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में पहले चरण में ₹100000 का लोन दिया जाएगा जिसकी अवधि 18 महीने होगी। वहीं दूसरे चरण में लगभग 3 महीने की अवधि के लिए ₹200000 का लोन दिया जाएगा।

·       ब्याज दर लगभग 5% प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।

·       प्रारंभ में कारीगरों को ई वाउचर के रूप में 15000 तक की सहायता दी जाएगी जिससे वह स्वीकृत केन्द्रों  से आधुनिक उपकरण खरीद कर उपयोग में कर सकेंगे।

·       राष्ट्रीय विपणन समिति के जरिए गुणवत्ता प्रमाणन ब्रांडिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर सूचीकरण, विज्ञापन और अन्य प्रचारात्मक गतिविधियां कराई जाएगी।

·       हस्तशिल्प उत्पादों को मूल श्रृंखला से जोड़ना और बिक्री के अवसर को बढ़ाना।

·       PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana का एक उद्देश्य है पारंपरिक कला हस्तशिल्प और सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा देना।

Read More: MP Krishi Yantra Subsidy Yojana | मध्य प्रदेश कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2025

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत आने वाले कुछ पारंपरिक उद्योग–

1.   बढ़ई

2. नाव बनाने वाले

3. शस्त्र बनाने वाले

4. लोहार हथोड़ा और टूल किट बनाने वाले

5. ताला बनाने वाले

6. सुनार

7. कुम्हार

8. कपड़े धोने वाले श्रमिक

9. मूर्तिकार

10.   पत्थर तोड़ने वाले

11. मोची

12.   राजमिस्त्री

13.   टोकरी- चटाई झाड़ू बनाने वाले

14.   पारंपरिक तौर पर गुड़िया और खिलौने बनाने वाले

15.   नाई

16.   माला बनाने वाले

17.   धोबी

18.   दर्जी

19.   मछली पकड़ने का जल बनाने वाले आदि

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए पात्रता (Eligibility) –

पात्रता से जुड़ी सभी सूक्ष्म शर्तें योजना की दिशा निर्देशों में होगी, जो आवेदन से पहले ऑफिशियल गाइडलाइन मैं पढ़ सकते हैं –

1.       आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

2.     आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।

3.     आवेदक पारंपरिक हस्तशिल्प या कारीगरी कार्य में कार्यरत हो जैसे- बढई, लोहार सुनार, दर्जी, नाई, राजमिस्त्री आदि।

4.     एक परिवार से केवल एक ही सदस्य आवेदन के लिए पात्र होगा।

5.     केंद्रीय, राज्य सरकार में नौकरी करने वाले स्वयं और उनके परिवार के सदस्य इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

6.     पिछले कुछ 5 वर्षों में यदि व्यक्ति ने PMEGP, PM SVANidhi, अन्य आर्थिक सहायता योजना का लाभ लिया हो तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज-

1.   आधार कार्ड (पहचान व बैंक संबंधी वेरिफिकेशन के लिए)

2. पैन कार्ड

3. पासपोर्ट साइज फोटो

4. बैंक खाता विवरण (DBT का अन्य लेनदेन के लिए)

5. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

6. व्यवसाय कारीगरी का प्रमाण पत्र

7. जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

8. प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र सत्यापन (यदि पहले प्रशिक्षण लिया हो)

9. अन्य दस्तावेज जो ऑफिशियल दिशा निर्देशों में मांगे हों जैसे- सूची, रसीद, स्वघोषणा आदि।

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Apply Online / आवेदन प्रक्रिया

·       सबसे पहले आवेदक पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

·       अब आवेदन के लिए Login वाले सेक्शन में जाकर Applicant/benificiary Login पर क्लिक करें।

·       इसके बाद आपसे आपका मोबाइल नंबर माँगा जायेगा, जिसको दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज करे और LOGIN पर क्लिक कर दें।

·       वेरिफिकेशन पूरा होने पर अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, email ID दर्ज करें और पंजीकरण पूर्ण करें।

·       अब आवेदक अपने व्यवसाय, कारीगरी से संबंधित और पहचान, बैंक खाता विवरण आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

·       आवेदक का कौशल सत्यापन परीक्षण स्किल वेरीफिकेशन पर क्लिक करें

·       आवेदक का कौशल प्रशिक्षण सत्यापन होगा यदि आवेदक पास है तभी आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।

·       आवेदक को बेसिक ट्रेनिंग या एडवांस ट्रेनिंग जैसे दो विकल्पों में आवेदन करने का ऑप्शन मिलेगा।

·       आवेदक एक विकल्प को चुनकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपने नज़दीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाना होगा। वहां मौजूद अधिकृत अधिकारी आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। यदि आपके सभी दस्तावेज़ और जानकारी सही पाई जाती है तो आपका नाम आधिकारिक रूप से योजना की सूची में दर्ज कर दिया जाता है।

Read More: CM Pratigya Yojana | बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025:

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.      प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है?

इस योजना को भारत सरकार ने 17 सितंबर 2023 को लांच किया था। यह योजना भारत के पारंपरिक कारीगरों , हस्त-शिल्पकारों के लिए है।  

2.     पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है?

पीएम विश्वकर्म योजना का लाभ वे कारीगर और शिल्पकार उठा सकते हैं जो योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक उद्योगों में शामिल हो।

3.    पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में कौन पात्र नहीं  है?

पिछले कुछ 5 वर्षों में यदि व्यक्ति ने PMEGP, PM SVANidhi, अन्य आर्थिक सहायता योजना का लाभ लिया हो तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।

4.    पीएम विश्वकर्म योजना की ट्रेनिंग कितने दिन की होती है?

पीएम विश्वकर्म योजना की ट्रेनिंग 5 से 7 दिन दोनों की होती है इसके अलावा आवेदक 15 दिनों की एडवांस ट्रेनिंग के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now