KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025,: Apply Online for 14967 Vacancies

KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति अर्थात KVS और NVS द्वारा हाल ही में शिक्षण (Teaching) और गैर-शिक्षण (Non-Teaching)पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है और इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में कुल 14967 टीचिंग तथा नॉन टीचिंग पदों का विवरण दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षक बने या अन्य किसी पद में सफल होने की इच्छा रखते हैं वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

यदि आप इन पदों से संबंधित अन्य सभी जानकारी सरल और संक्षिप्त भाषा में देखना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। आगे हमने केंद्रीय विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय द्वारा निकाली गई सभी अलग-अलग भर्तियों का अलग-अलग विवरण, प्रत्येक पद के लिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, तथा सभी महत्वपूर्ण तिथियां की जानकारी दी है।

————–KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025

Read More : Dr Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Yojana 2025 | डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना: पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025: Overview

पद का नामKVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025
सम्बंधित आयोग\संस्थाKVS and NVS
पदों की संख्या14967
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि14 नवंबर 2025 (दोपहर 12:00 बजे से)
परीक्षा तिथिजल्द घोषित की जाएगी
परिणाम जारी होने की तिथिजल्द घोषित की जाएगी
चयन प्रक्रियादो चरणों में (लिखित एवं दस्तावेज सत्यापन)
परीक्षा मोडऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://kvsangathan.nic.in/en/https://navodaya.gov.in/nvs/en/Recruitment/Notification-Vacancies/

KVS and NVS recruitment Notification PDF 2025 Link

वैसे तो केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति(NVS) द्वारा कुछ दिन पहले ही सभी व्यक्तियों से संबंधित एक संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें 14967 पदों का विवरण तथा कुछ अन्य जानकारी दी गई थी। लेकिन 13 नवंबर को जारी किए गए विस्तृत नोटिफिकेशन में अलग-अलग पदों का विवरण, उनकी योग्यता, आवश्यक आवेदन शुल्क, तथा सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी गई है।

14 नवंबर 2025 से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है जो की 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। आप इस संपूर्ण जानकारी केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा यहां क्लिक करके भी KVS and NVS teaching non teaching recruitment 2025 notification download किया जा सकता है।

KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025: Important Dates:-

KVS and NVS Recruitment Notification 2025 में आवेदन करने से लेकर आवेदन करने की अंतिम तिथि तथा अन्य सभी आवश्यक तिथियों का विवरण दिया गया है। हालांकि परीक्षा तिथि से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी अभी नहीं दी गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी आवश्यक तिथियां नीचे टेबल में दी गई है-

EventsDates
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि13 नवंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत14 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि4 दिसंबर 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिजल्द घोषित की जाएगी
परीक्षा तिथि 2025जल्द घोषित की जाएगी

KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025 Post Details

KVS Vacancy 2025 –रिक्तियों का पदवार विवरण-

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने वर्ष 2025 के लिए शिक्षण (Teaching) और गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर कुल 9126 रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती में 7963 पद शिक्षण वर्ग के लिए निर्धारित हैं, जबकि 1163 पद गैर-शिक्षण श्रेणी में शामिल किए गए हैं।

इन रिक्तियों में PGT, TGT, PRT, Librarian, JSA, SSA, ASO सहित अनेक महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

·       कुल पद – 9126

·       शिक्षण पद – 7963

·       गैर-शिक्षण पद – 1163

·       शामिल पद – PGT, TGT, PRT, Librarian, JSA, SSA, ASO, Principal, Vice-Principal

Post NameNo. of Vacancies
प्रिंसिपल (Principal)134
वाइस-प्रिंसिपल (Vice Principal)58
असिस्टेंट कमिश्नर (Assistant Commissioner)08
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – PGT1465
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर – TGT2794
लाइब्रेरियन147
प्राइमरी टीचर – PRT3365
गैर-शिक्षण पद (Non-Teaching Posts)1155
कुल रिक्तियां9126

KVS Vacancy 2025 – विषयवार / पदवार संक्षिप्त विवरण (PGT, TGT, PRT एवं Non-Teaching)

नोटिफिकेशन में Teaching (PGT, TGT, PRT) और Non-Teaching दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं। नीचे सभी विषयवार व पदवार विवरण संक्षेप में प्रस्तुत है।

·       KVS Recruitment 2025 में कुल 9126 पद

·       PGT – 1465 पद, विषयवार Biology, Chemistry, Commerce, Hindi आदि

·       TGT – 2794 पद, (Sanskrit सबसे अधिक)

·       PRT – 3365 पद, (जिसमें Special Educator भी शामिल)

·       Non-Teaching – 1163 पद, (JSA और SSA की सबसे अधिक वैकेंसी)

KVS PGT Vacancy 2025 – कुल 1465 पद

SubjectNo. of Vacancies
हिन्दी124
अंग्रेजी164
भौतिकी213
रसायन विज्ञान204
गणित80
जीवविज्ञान127
इतिहास75
भूगोल73
अर्थशास्त्र129
वाणिज्य96
कंप्यूटर विज्ञान176
बायोटेक्नोलॉजी04
कुल1465

KVS TGT Vacancy 2025 – कुल 2794 पद

SubjectNo. of Vacancies
हिन्दी13
अंग्रेजी314
संस्कृत529
सामाजिक विज्ञान327
गणित413
विज्ञान177
शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा144
कला शिक्षा134
वर्क एक्सपीरियंस250
विशेष शिक्षक (TGT)493
कुल2794

KVS PRT Vacancy 2025 – कुल 3365 पद

Post NameNo. of Vacancies
Special Educator (PRT)494
Primary Teacher (PRT)2684
PRT (Music)187
कुल3365

KVS Non-Teaching Vacancy 2025 – कुल 1163 पद

Post NameNo. of Vacancies
Assistant Commissioner (Group-A)08
Administrative Officer12
Finance Officer05
Assistant Engineer02
Assistant Section Officer (ASO)74
जूनियर ट्रांसलेटर08
Junior Secretariat Assistant (JSA)714
Senior Secretariat Assistant (SSA)280
Stenographer Grade-I03
Stenographer Grade-II57
कुल1163

Read More: KVS and NVS Recruitment 2025,: Exam Pattern, Syllabus, Exam Date, Previous Year Cut Off

NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025 Post Details-

NVS Vacancy 2025 – पदवार रिक्तियों का विवरण-

Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने वर्ष 2025 के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती का अवसर प्रदान किया है। इस साल कुल 5841 पदों पर नियुक्तियाँ की जानी हैं, जिनमें Principal, Assistant Commissioner, PGT, TGT, 3rd Language Teachers तथा विभिन्न Non-Teaching पद शामिल हैं।

Post NameNo. of Vacancies
प्रिंसिपल (Principal)93
सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner)09
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)1513
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स – आधुनिक भारतीय भाषा (PGT – MIL)18
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)2978
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक – तृतीय भाषा (TGT – 3rd Language)443
नॉन-टीचिंग पद (Non-Teaching Posts)787
कुल रिक्तियां5841

NVS PGT Posts – विषयवार मास्टर डिग्री योग्यता

PGT पद का नामसम्बंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.ed
PGT (Hindi)हिंदी
PGT (Physics)फिजिक्स / एप्लाइड फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स फिजिक्स / न्यूक्लियर फिजिक्स
PGT (Chemistry)केमिस्ट्री / बायो-केमिस्ट्री
PGT (Mathematics)गणित / एप्लाइड मैथमेटिक्स
PGT (Economics)इकोनॉमिक्स / एप्लाइड इकोनॉमिक्स / बिज़नेस इकोनॉमिक्स
PGT (History)इतिहास
PGT (Geography)भूगोल
PGT (Commerce)कॉमर्स जिसमें अकाउंटिंग/कॉस्ट अकाउंटिंग/फाइनेंशियल अकाउंटिंग प्रमुख विषय हों। नोट: M.Com (Applied/Business Economics) वाले पात्र नहीं होंगे।
PGT (English)अंग्रेज़ी
PGT (Biology)बॉटनी / जूलॉजी / लाइफ साइंसेज़ / बायो साइंसेज़ / जेनेटिक्स / माइक्रोबायोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी / मॉलीक्यूलर बायोलॉजी / प्लांट फिजियोलॉजी — (ग्रेजुएशन में बॉटनी और जूलॉजी पढ़ा होना आवश्यक)
PGT (Computer Science)कंप्यूटर साइंस / सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
PGT (Modern Indian Language)संबंधित आधुनिक भारतीय भाषा
PGT (Physical Education)शारीरिक शिक्षा में मास्टर्स

NVS TGT पात्रता 2025 – विषयवार आवश्यक योग्यता

TGT पद का नामस्नातक में आवश्यक विषय
TGT (English)अंग्रेज़ी (Elective Subject)
TGT (Maths)गणित + भौतिकी + रसायन विज्ञान
TGT (Science)बॉटनी + जूलॉजी + केमिस्ट्री
TGT (Hindi)हिंदी (Elective Subject)
TGT (Social Studies)इतिहास + भूगोल / अर्थशास्त्र / राजनीति विज्ञान या भूगोल + इतिहास / अर्थशास्त्र / राजनीति विज्ञान
TGT (Computer Science)B.Tech या BCA (कंप्यूटर साइंस/IT)

KVS and NVS Teaching and Non Teaching Eligibility Criteria :-

प्रत्येक पद के लिए आयु-सीमा, शैक्षिक योग्यता व अन्य शर्तें अलग-अलग हैं। नीचे कुछ प्रमुख पदों की योग्यता का सार प्रस्तुत है।

·   Principal / Assistant Commissioner: मास्टर डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ; B.Ed. या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता; NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से।

·   PGT (Post Graduate Teacher): सम्बंधित विषय में मास्टर डिग्री (कम से कम 50% अंक), B.Ed. या समकक्ष; या दो-साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट-ग्रैजुएट कोर्स जिसमें B.Ed. घटक शामिल हो।

·   TGT (Trained Graduate Teacher): सम्बंधित विषय में स्नातक/4-साल इंटीग्रेटेड डिग्री (कम से कम 50% अंकों के साथ); B.Ed./D.El.Ed. या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण; CTET उत्तीर्ण होना आवश्यक।

·   PRT (Primary Teacher): 12वीं स्तर (senior secondary) 50% अंकों के साथ या समकक्ष; D.El.Ed. या 4-साल B.El.Ed.; CTET (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण।

·       अन्य गैर-शिक्षण पदों (जैसे Assistant Engineer, Finance Officer, Librarian, ASO) के लिए- संबंधित डिग्री/डिप्लोमा तथा अनुभव संबंधी शर्तें निर्धारित हैं।

सभी पदों की योग्यता सम्बन्धी अधिक जानकारी के Notification को अवश्य पढ़ें।

Read More: WBSSC Group C and D Recruitment 2025: Notification, Apply Online for 8,477 Vacancies,Eligibility Criteria,Important Dates

KVS and NVS Recruitment 2025: Age Limit-

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने पद के अनुसार आयु सीमा की जाँच अवश्य कर लेनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा अलग अलग पदों के लिए अलग अलग निर्धारित की गयी है, जिसका विवरण नीचे टेबल में दिया गया है-

KVS आयु सीमा 2025

PRT, TGT और PGT शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु क्रमशः 30 वर्ष, 35 वर्ष और 40 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए आयु सीमा नीचे दी गई तालिका में विस्तार से दी गई है।

Post NameAge Limit
प्रिंसिपल35 से 50 वर्ष
वाइस प्रिंसिपल35 से 45 वर्ष
PGT (सभी विषय)अधिकतम 40 वर्ष
TGT (सभी विषय)अधिकतम 35 वर्ष
PRT (सभी विषय)अधिकतम 30 वर्ष
लाइब्रेरियनअधिकतम 35 वर्ष
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसरअधिकतम 35 वर्ष
फाइनेंस ऑफिसरअधिकतम 35 वर्ष
असिस्टेंट कमिश्नरअधिकतम 50 वर्ष
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)अधिकतम 35 वर्ष
स्टेनोग्राफर ग्रेड-IIअधिकतम 27 वर्ष
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंटअधिकतम 30 वर्ष
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंटअधिकतम 27 वर्ष

NVS आयु सीमा 2025

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। नीचे सभी प्रमुख पदों की अधिकतम आयु सीमा दी गई है

Post NameAge Limit
असिस्टेंट कमिश्नरअधिकतम 45 वर्ष
प्रिंसिपल35 से 50 वर्ष
PGT (सभी विषय)अधिकतम 40 वर्ष
TGT (सभी विषय)अधिकतम 35 वर्ष
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंटअधिकतम 27 वर्ष
लैब अटेंडेंटअधिकतम 30 वर्ष

आयु सम्बन्धी छूट- KVS तथा NVS में सभी पदों के लिए अलग अलग श्रेणी के उमीदवारों के लिए आयु में छूट सरकारी नियमानुसार दी जाएगी। छूट से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करके Notification पढ़ें।

KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025: Application Fee / आवेदन शुल्क

नीचे टेबल में दिया गया विवरण सामान्य वर्ग के हिसाब से है। SC, ST, PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) और Ex-Servicemen उम्मीदवारों से परीक्षा शुल्क या Application Fee नहीं ली जाती है। हालाँकि ₹500 का प्रोसेसिंग शुल्क सभी आवेदकों के लिए अनिवार्य है।

Post NameApplication Fee (₹)Processing Fee (₹)
असिस्टेंट कमिश्नर₹2300₹500
प्रिंसिपल₹2300₹500
वाइस प्रिंसिपल₹2300₹500
PGT₹1500₹500
असिस्टेंट इंजीनियर₹1500₹500
फाइनेंस ऑफिसर₹1500₹500
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर₹1500₹500
TGT₹1500₹500
लाइब्रेरियन₹1500₹500
PRT₹1500₹500
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर₹1500₹500
जूनियर ट्रांसलेटर₹1500₹500
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट₹1200₹500
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II₹1200₹500
स्टेनोग्राफर ग्रेड-I₹1200₹500
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट₹1200₹500
लैब अटेंडेंट₹1200₹500
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)₹1200₹500

Note-

·        यदि कोई उम्मीदवार KVS और NVS दोनों में एक ही प्रकार के पद के लिए आवेदन करता है, तो उसे सिर्फ एक ही पद का शुल्क देना होगा। दोबारा शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार निम्नलिखित ऑनलाइन माध्यमों से कर सकते हैं:

  • डेबिट कार्ड (Debit Card)
  • क्रेडिट कार्ड (Credit Card)
  • इंटरनेट बैंकिंग (Net Banking)
  • IMPS
  • कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट

KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025 Application Process / आवेदन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय में विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए एक अलग से पोर्टल बनाया गया है। इसके अलावा आप केंद्रीय विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय की अलग-अलग ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकेंगे। एकल पोर्टल के माध्यम से पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके पश्चात आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।

Registration Process-

·       सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।  

·       अब आपके सामने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने तथा आवेदन करने से संबंधित इंटरफेस आ जाएगा।

·       इस पेज पर Register Yourself For The Above Mentioned Examination वाले सेगमेंट में New Registration पर क्लिक करना है।  

·       अगले पेज पर आप चाहे तो Download Detailed Advertisement पर क्लिक करके इसका विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।  

·       रजिस्ट्रेशन करने के लिए पेज पर नीचे की तरफ चेक बॉक्स में टिक करके Click Here To Proceed पर क्लिक करना है।  

·       ध्यान रखें की Click Here To Proceed पर क्लिक करने से पहले ऊपर दी गई समस्त जानकारी को ध्यान से पढ़ ले। क्योंकि इसमें रजिस्ट्रेशन करने के दौरान लगने वाले दस्तावेज उनके साइज तथा पासवर्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया को दिया गया है।

·       क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा। जिसमें आपको अपनी पर्सनल जानकारी दर्ज करनी है, जैसे कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड डिटेल, पता, आदि।

·       इसी स्टेप में आपको अपना एक अच्छा सा पासवर्ड बनाकर दर्ज करना है और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर दें।

Online Application Process-

रजिस्ट्रेशन की पश्चात आप चाहे तो वहीं से कंटिन्यू करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। और यदि आपने रजिस्ट्रेशन के पश्चात थोड़ा गैप दिया है तो अलग से आवेदन फॉर्म भरा जाएगा। रजिस्ट्रेशन के पश्चात आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-

·       सबसे पहले यहां क्लिक करके ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।

·       अब होम पेज पर Already Registered Candidate बाली सेगमेंट में Login पर क्लिक करें।

·       अगले पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड तथा दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना है।

·       सभी जानकारी ठीक से दर्ज करने के बाद Login पर क्लिक कर दें।

·       क्लिक करते ही अगले पेज पर आपकी सभी जानकारी आ जाएगी जो आपने रजिस्ट्रेशन के वक्त दर्ज की थी।

·       इसके बाद मांगी गई अन्य जानकारी को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित साइज में अपलोड करें।

·       अगले स्टेप में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

·       आवेदन शुल्क जमा होने के पश्चात आपको एक बार समस्त जानकारी को रिव्यू कर लें और यदि कहीं गलती है तो उसे ठीक कर कर लें।

·       अंत में फाइनल सबमिट करके आवेदन फार्म का प्रिंट डाउनलोड कर ले और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित कर लें।

·   इस तरह आप केंद्रीय विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय में अपनी रुचि तथा योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर पाएंगे ।

KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025 Selection Process / भर्ती प्रक्रिया

1.   Tier 1 Exam

2. Tier 2 Exam

3. Interview / Skill Test

4. Document Verification

KVS and NVS में अधिकांश पदों के लिए दो चरणों में परीक्षा ली जाएगी और इसके बाद साक्षात्कार या फिर स्किल टेस्ट लिया जाएगा। स्किल टेस्ट और साक्षात्कार अलग-अलग पदों के हिसाब से निर्धारित किए गए हैं, जैसे प्रधानाचार्य, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी, पीआरटी, लाइब्रेरियन, तथा वित्त अधिकारी समेत कई पदों में साक्षात्कार लिया जाएगा। वहीं जूनियर सचिवालय सहायक, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, और स्टेनोग्राफर जैसे पदों में दोनों चरणों की परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा।

इसी तरह नवोदय विद्यालय में असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, टीजीटी, तथा अन्य पदों के लिए साक्षात्कार का प्रावधान है। वहीं जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट के लिए दो चरणों के परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा। इसके अलावा नवोदय विद्यालय में लैब अटेंडेंट तथा मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए केवल दो चरणों की परीक्षा ली जाएगी, इसमें किसी तरह का साक्षात्कार या स्कूल टेस्ट शामिल नहीं होगा।

Read More; KVS and NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025

KVS and NVS Teaching and Non Teaching Salary Details

केंद्रीय विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग वेतन निश्चित है। हम नीचे टेबल में केंद्रीय विद्यालय में अलग-अलग पदों की लिए अलग-अलग सैलरी का विवरण तथा नवोदय विद्यालय में अलग-अलग पदों के लिए सैलरी का विवरण दे रहे हैं-

KVS Salary for Various Post-

Post NameSalary (₹ प्रति माह)
प्रिंसिपल₹78,800 से ₹2,09,200
वाइस प्रिंसिपल₹56,100 से ₹1,77,500
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)₹47,600 से ₹1,51,100
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)₹44,900 से ₹1,42,400
लाइब्रेरियन₹44,900 से ₹1,42,400
असिस्टेंट (ग्रुप-B)₹44,900 से ₹1,42,400
प्राइमरी टीचर (PRT) / म्यूजिक PRT₹35,400 से ₹1,12,400

NVS Salary for Various Post-

Post NameSalary (₹ प्रतिमाह)
असिस्टेंट कमिश्नर₹78,800 – ₹2,09,200
प्रिंसिपल₹44,900 – ₹1,42,400
TGT एवं TGT (मिस्लेनीयस)₹44,900 – ₹1,42,400
PGT₹47,600 – ₹1,51,100
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)₹19,900 – ₹63,200
लैब अटेंडेंट₹18,000 – ₹56,900

Important Links

KVS Official Websitehttp://kvsangathan.nic.in/
NVS Official Websitehttps://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1/
CBSE Official Websitecbse.gov.in
Notification PDFLink 1 – https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/Detailed_Notification_KVS_NVS_2025_13112025.pdf?utm_source=chatgpt.comLink 2 https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/Detailed_Notification_KVS_NVS_2025_13112025.pdf?utm_source=chatgpt.com
Online Apply Linkhttps://examinationservices.nic.in/recsys2025/root/Home.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFbEsl0hvvhEEwgxfU0IzC28jtU4yhpqb3pomlo4g+VC8

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. KVS में आवेदन कब शुरू किये जायेंगे?
KVS में टीचिंग तथा नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को 14 नवंबर 2025 से शुरू कर दिया गया है सभी पात्र विद्यार्थी 4 दिसंबर तक आवेदन कर पाएंगे।

Q2. NVS में आवेदन कब शुरू किये जायेंगे?
नवोदय विद्यालय में विभिन्न पदों के लिए 14 नवंबर 2025 से आवेदन शुरू किए गए हैं ।

Q3. KVS तथा NVS में 2025 में कौन कौन से पदों के लिए नोटिफिकेशन आया है?
केंद्रीय विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय में TGT तथा PGT समेत प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट, Lab Attendant, Junior Secretariat Assistant, Multi Tasking Staff जैसे विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now