Aarohan Scholarship Programe 2025 | आरोहण छात्रवृत्ति कार्यक्रम: पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

Aarohan Scholarship Programe 2025 : ऐसे छात्र-छात्राएं जो गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं उनके लिए 11वीं 12वीं या फिर इसके बाद पढ़ाई को जारी रख पाना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लगता है कि सरकार से कोई आर्थिक सहायता मिल सके। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अर्थात NHAI ने टोल प्लाजा पर काम करने वाले सभी कर्मचारी के बच्चों को उच्च माध्यमिक तथा उच्चतर शिक्षा अर्थात 11वीं 12वीं और इससे आगे की पढ़ाई के लिए Aarohan Scholarship Programe के तहत ₹50000 तक की स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है।

अगर आप या आपसे सम्बंधित कोई भी व्यक्ति भारत के अंतर्गत किसी भी टोल प्लाजा पर कार्यरत है तो वह अपने बच्चों के लिए इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ ले सकता है। इस योजना का नाम है आरोहण स्कॉलरशिप प्रोग्राम जिसे Project Aarohan Scholarship भी कहा जा रहा है। Aarohan Scholarship Programe से संबंधित सभी जानकारी के लिए इस आर्टिकल में अंत तक बन रहे। आगे हमने अलग-अलग कक्षाओं के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप, आवश्यक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल शब्दों में बताया है।

————Aarohan Scholarship Programe 2025 | आरोहण छात्रवृत्ति कार्यक्रम: पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

आरोहण स्कॉलरशिप प्रोग्राम क्या है ?

आरोहण स्कॉलरशिप प्रोग्राम केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा शुरू की गई एक स्कॉलरशिप योजना है। जो बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में सड़क मार्ग पर तैनात टोल प्लाजा पर कार्यरत सभी कर्मचारी, सुपरवाइजर, गार्ड, आदि के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी.

जो छात्र-छात्राएं 11वीं 12वीं तथा स्नातक में अध्यनरत हैं उनको ₹12000 प्रतिवर्ष अलग-अलग किस्तों में दिए जाएंगे। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन तथा उच्च शिक्षा के लिए ₹50000 तक की धनराशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार कि इस योजना में सुपरवाइजर या अन्य कोई भी कर्मचारी जो टोल प्लाजा पर कार्यरत है वे 30 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

आरोहण छात्रवृत्ति कार्यक्रम एक प्रभावशाली शैक्षणिक पहल है, जिसका उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों—विशेषकर छात्राओं—को पढ़ाई जारी रखने में सहायता प्रदान करना है। यह स्कॉलरशिप उन कक्षाओं और कोर्सों में आर्थिक मदद देती है जहाँ अक्सर छात्र पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं, जैसे कक्षा 11–12 और उच्च शिक्षा के चरण (स्नातक, स्नातकोत्तर तथा अन्य पेशेवर कोर्स)।

Read More; Dr Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Yojana 2025 | डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना: पात्रता, लाभ तथा रजिस्ट्रेशन

Aarohan Scholarship Programe 2025: Overview

स्कॉलरशिप का नाम Project Aarohan Scholarship 2025
किसने शुरू कियाभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ साझेदारी में
वर्ष2025
स्कॉलरशिप का उद्देश्यटोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कॉलरशिप के रूम में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
स्कॉलरशिप की राशि1.       कक्षा 11 से स्नातक स्तर तक के छात्रों को 12,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति2.     पोस्ट ग्रेजुएशन तथा इससे उच्च शिक्षा में अध्ययन करने वाले छात्रों को 50,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति 
कितने छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप1.       कक्षा 11 से स्नातक स्तर तक के 500 छात्रों को प्रतिवर्ष2.    पोस्ट ग्रेजुएशन या उच्च शिक्षा में पढ़ रहे 50 छात्रों को प्रतिवर्ष
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://vertis.scholarsbox.in/

आरोहण स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लाभ तथा विशेषता –

1.       इस योजना में स्नातक स्तर तक के 500 छात्रों तथा पोस्ट ग्रेजुएशन के 50 छात्रों का चयन किया जाएगा

2.     स्कॉलरशिप शैक्षिक सत्र के हिसाब से हर वर्ष प्रदान की जाएगी और हर वर्ष समान छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा

3.     ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा 11 से स्नातक स्तर तक में आते हैं उनको ₹12000 वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी

4.     स्नातक के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन तथा इससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययन कर रहे छात्रों को ₹50000 प्रति छात्र के हिसाब से वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी

5.     ए प्रोग्राम वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की साझेदारी से चलाया जा रहा है

6.     फारवर्ड स्कॉलरशिप प्रोग्राम ऐसे विद्यार्थियों या समुदायों को प्राथमिकता देता है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक स्टडी में आते हैं

7.     इसमें लड़कियों और प्रथम पीढ़ी के शिक्षार्थियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी

8.     योजना में कैरियर मार्गदर्शन कौशल विकास तथा भविष्य के लिए बेहतर कोशिश के बारे में मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा

9.     आरोही स्कॉलरशिप योजना का पहला चरण जुलाई 2025 से लेकर मार्च 2026 तक चलेगा इसके लिए एक करोड रुपए आवंटित किया गया है

10.   यह प्रोजेक्ट SMEC Trust की शाखा Bharat Cares द्वारा लागू किया जाएगा। ।

योजना के लक्ष्य-

1.       कमजोर वर्गों में पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करना।

2.     लड़कियों की शिक्षा को मजबूत बनाकर लैंगिक समानता को बढ़ावा देना।

3.     कमजोर वर्ग की विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।

आरोहण स्कॉलरशिप प्रोग्राम में आवेदन के लिए पात्रता-

·       आवेदक को भारत के नागरिक होना चाहिए।

·       अभ्यर्थी 11वीं से लेकर स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएशन, तथा अन्य किसी उच्च शिक्षा में अध्यनरत होना चाहिए।

·       विद्यार्थी ने पिछले शैक्षणिक वर्ष में 55% या उससे अधिक अंक प्राप्त किया हो।

·       आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के माता-पिता में से कोई एक या दोनों देश के किसी भी टोल प्लाजा पर कार्यरत होना चाहिए।

·       लड़कियों तथा ऐसे विद्यार्थी जो एकल अभिभावक परिवार से संबंधित है या विकलांग श्रेणी में आते हैं या प्रथम पीढ़ी के विद्यार्थी हैं उनको प्राथमिकता दी जाएगी।

·       विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए ।

ऐसे लाभार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता – 

1.       आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक श्रेणी।

2.     लड़कियां तथा ऐसे विद्यार्थी जो एकल अभिभावक परिवार से संबंधित है।

3.     विकलांग तथा प्रथम पीढ़ी के विद्यार्थी।

आरोहण स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए जरूरी दस्तावेज

·       आधार कार्ड

·       आय प्रमाणपत्र

·       जाति प्रमाण पत्र

·       विकलांग होने की स्थिति में विकलांगता प्रमाण पत्र

·       दसवीं की मार्कशीट

·       11वीं की मार्कशीट

·       कॉलेज फीस की रसीद

·       कॉलेज का आईडी कार्ड

·       ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन होने की स्थिति में कॉलेज सेमेस्टर की मार्कशीट

·       ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएट होने की स्थिति में संबंधित मार्कशीट

·       पारिवारिक संकट की स्थिति से संबंधित कोई प्रमाण

·       माता-पिता का टोल प्लाजा से संबंधित रोजगार कार्ड

·       टोल प्लाजा कर्मचारी का आधार कार्ड

·       पासपोर्ट साइज फोटो

·       मोबाइल नंबर

·       आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते का विवरण

आरोहण स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कैसे करें?

इस स्कॉलरशिप के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पोर्टल को लांच किया है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 2 अलग अलग चरणों में पूरी होगी, पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है उसके बाद स्कालरशिप के लिए आवेदन करना होगा, दोनों प्रक्रियाएं नीचे दी गई है-

Aarohan Scholarship Online Registation / रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

1.       सबसे पहले आपको वर्टिसेज स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

2.     अब होम पेज पर मेनू में LOGIN का बटन दिया होगा।

3.     किसी भी छात्रवृत्तियो में आवेदन करने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है।

4.     LOGIN बटन पर क्लिक करके नीचे की तरफ Don’t Have An Account? Register पर क्लिक करना है।

5.     इसके अलावा आप अपनी गूगल ID के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

6.     Register पर क्लिक करने के बाद एक छोटा सा फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, योग्यता, तथा राज्य और जिले से संबंधित जानकारी दर्ज करनी है।

7.     यहीं पर आपको एक पासवर्ड सेट करना है। जिसके माध्यम से आप आगे आवेदन कर पाएंगे।

8.     सभी जानकारी दर्ज करने के बाद SIGN UP पर क्लिक कर दें।

9.     क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा ।

Aarohan Scholarship Apply Online / आवेदन प्रक्रिया

1.       रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात आपको वेबसाइट के होम पेज पर नीचे की तरफ scholarships सेक्शन में आना है।  

2.     इस सेक्शन में दो स्कॉलरशिप दी होगी- पहली 11वीं तथा 12वीं के छात्रों के लिए तथा दूसरी स्नातक पोस्ट ग्रेजुएट या इससे अधिक उच्च शिक्षा के लिए।  

3.     आप जिस स्कॉलरशिप के लिए पात्र है इस पर नीचे Apply Now पर क्लिक कर दें।

4.     यदि आप पहले से LOGIN है तो आवेदन फॉर्म आ जाएगा और यदि LOGIN नहीं है तो LOGIN संबंधी डिटेल दर्ज करके आवेदन फॉर्म के इंटरफेस पर आए।

5.     यहां पर सबसे पहले आपको अपनी योग्यता संबंधी विवरण को सेलेक्ट करना है।

6.     अगले स्टेप में सभी संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।

7.     इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी दर्ज करें ।

8.     अंत में अन्य मांगी गई जानकारी को दर्ज करते हुए सभी Terms And Conditions को सहमति दे और सबमिट पर क्लिक कर दें।

9.     सबमिट करने से पहले आप अपने आवेदन का preview भी ले सकते हैं।

Aarohan scholarship program login –

1.   LOGIN करने के लिए वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज पर मेनू में LOGIN वाले बटन पर क्लिक करें।  

3. अब एक छोटा सा फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपको अपनी ईमेल आईडी या फोन नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन के वक्त बनाए गए पासवर्ड को दर्ज करना है।  

4. इसके बाद SIGN IN पर क्लिक कर दें।  

5.     इस तरह आप अपनी डैशबोर्ड पर लॉगिन हो जाएंगे।

स्कॉलरशिप के अलावा: मेंटरशिप और करियर गाइडेंस-

Project Aarohan Scholarship सिर्फ वित्तीय मदद तक सीमित नहीं है बल्कि यह बच्चों या छात्रों के सम्पूर्ण विकास की दिशा में सोचता है-

  • MENTORSHIP: छात्रों को नियमित रूप से मेंटर से मार्गदर्शन मिलेगा, ताकि उनकी पढ़ाई और करियर दिशा दोनों में मदद हो।
  • SKILL BUILDING WORKSHOP: कौशल विकास के लिए विशेष वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्र अपनी क्षमताओं और प्रतिभाओं को निखार सकें।
  • CAREER GUIDANCE PROGRAME: छात्र करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के रास्तों और व्यावसायिक अवसरों पर सलाह प्राप्त करेंगे।
  • निरंतर ट्रैकिंग और नवीनीकरण: स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों की प्रगति को ट्रैक किया जाएगा और ज़रूरत पड़ने पर उनकी सहायता को नवीनीकृत भी किया जा सकेगा।।

Read More :KVS and NVS Recruitment 2025,: Exam Pattern, Syllabus, Exam Date, Previous Year Cut Off

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.      प्रोजेक्ट आरोहण क्या है?

यह एक स्का शैक्षणिक लरशिप प्रोजेक्ट है जिसे NHAI और Vertis Infrastructure Trust द्वारा शुरू किया गया है। इसमें टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को स्कॉलरशिप, मेंटरशिप और करियर गाइडेंस दी जाएगी।

2.     आरोहण स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत कितनी राशि दी जाती है?

स्कॉलरशिप के तहत 500 छात्रों को हर वर्ष ₹12,000 की सहायता तथा 50 मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ₹50,000 प्रदान किए जाते हैं।

3.    आरोहण स्कॉलरशिप प्रोग्राम में कौन कौन छात्र आवेदन कर सकते हैं?

कक्षा 11वीं, 12वीं, स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर तक के छात्र इस स्कॉलरशिप प्रोजेक्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

4.    क्या स्कॉलरशिप सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित है?

नहीं, स्कॉलरशिप के साथ-साथ छात्रों को मेंटरशिप, स्किल-डेवलपमेंट वर्कशॉप, और करियर मार्गदर्शन भी दिया जाता है ।

5.    आरोहण स्कॉलरशिप प्रोग्राम में आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होती है, जहाँ छात्र अपने दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन जमा कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment